चार साल में घोषणा-पत्र के 80 प्रतिशत वादे पूरे किये – अशोक परनामी

0
1280
आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय राजस्थान में राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें राष्ट्रीय संयोजक आईटी विभाग श्री अमित मालवीय प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर प्रदेश संयोजक आईटी विभाग अविनाश जोशी ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से आईटी विभाग को किस प्रकार उपचुनाव में संगठनात्मक व जनता से जुड़ते हुए कार्य करना है उसकी जानकारी दी। इसी क्रम में प्रथम सत्र राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय जी ने लिया जिसमें उन्होंने भाजपा व कांग्रेस की कार्य करने की शैली व सरकार के कामकाज में अंतर को बताया और किस प्रकार अपनी सरकार की योजनाओ की जानकारी के लिए उन्होंने ऐप के माध्यम से जानकारी दी और इस ऐप को अधिक से अधिक लोगों तक ले जाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने बताया कि आज लगभग 17 विधानसभाओं के आई टी प्रभारी व मंडल संयोजक इस बैठक में भाग ले रहे हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर विरोधियों को जवाबदेही के समय संयम बरतें ताकि जनता तक एक अच्छा प्रभाव पड़े। उन्होंने फेसबुक पेज और BJP राजस्थान ऐप के माध्यम से हमारी सरकार की योजनाओं को और लाभार्थियों की सूचना हमें आसानी से प्राप्त हो सकती है जिसे हमें आम जनता तक लेकर जाना है इसका लक्ष्य निर्धारित करा।
द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक जी परनामी ने बताया कि भाजपा सरकार ने चार सालों में घोषणा-पत्र के 80 प्रतिशत वादे पूरे किये। और उन्होंने बताया कि पहले सोशल मीडिया से चुनाव नहीं जीता जाता था पर अब  बिना सोशल मीडिया के चुनाव नहीं जीता जा सकता सोशल मीडिया पर आई टी टीम प्रमुखता से कार्य कर रही है उन्होंने धौलपुर विधानसभा चुनाव जीत में आईटी की महत्वपूर्ण भूमिका को बताते हुए लक्ष्य रखा की एक बार फिर हमारे सामने तीन उपचुनाव है जिसमें  दो लोकसभा अजमेर व अलवर और मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव होना प्रस्तावित है जिसमें एक बार पुनः हम भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।
तीसरे सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी ने कहा वर्तमान युग सूचना एवं प्रौद्योगिकी का है आईटी विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए संगठन में कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ता whatsapp फेसबुक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से सोशल मीडिया में सक्रिय रहे और सरकार द्वारा चलाई गई महिलाओं गरीबों मजदूरों युवाओं का किसानों के हित में चलाई गई  योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने की नसीहत दी है।
अविनाश जोशी प्रदेश संयोजक आईटी विभाग ने संगठनात्मक चर्चा की किस तरह केंद्रीय नेतृत्व की बात पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष तक पहुंचे और किस तरह से हम केंद्रीय सरकार की योजनाओं व कार्यों को धरातल पर ले जा सकते हैं और इन सब का लाभ आम जनता तक पहुंचे और संगठन को मजबूती प्रदान कर सके इसके बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए आवाज ऐप की जानकारी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दी और बताया कि  विकास ही जीत का असली मंत्र है और इसी भाव को लेकर हमें आगामी उप चुनाव में जनता के बीच जाना है और अधिक से अधिक संख्या में बीजेपी के प्रत्याशियों को जिताने का लक्ष्य रखा बैठक में अजमेर संभाग प्रभारी डॉ अरविंद शर्मा जिला संयोजक अनुपम गोयल सर्वेश्वर शास्त्री विजय खेमानी गौरव उपाध्याय लोकेश शर्मा अनुज माथुर हेमंत सुनारीवाल लक्ष्मण रायका रविंद्र सिंह रावत मनोज बेरवा अमित शुक्ला उदय सिंह शेखावत अनुराग सोनी सलीम मोहम्मद दिनेश साजनानी राजेश पाराशर चंद्रकांत बुंदेल ओम नारायण पालडिया रवि कच्छावा संजय जुनी कुनाल कटारिया तरुण जांगिड़ गणेश कुमार हनुमान बालोटिया विनोद बागोलिया अर्जुन सिंह पवन साहू अनिल राठी अरविंद वेद ओम प्रकाश हरिराम चैधरी आदि आई टी प्रभारियों ने इस बैठक में भाग लिया

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here