मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अलवर दौरा: सर्वसमाज के लोगों के साथ किया जनसंवाद

0
929
alwar elections

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों अपने लंबे अलवर दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने अलवर जिले के खैरथल में सर्वसमाज के लोगों के साथ जनसंवाद किया। इस दौराल हजारों की संख्या में किशनगढ़बास के स्थानीय पुरूष और महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद ग्रीनलैंड होटल में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। alwar elections

alwar elections

इस बैठक में उन्होंने जिले में होने जा रहे उप—चुनाव के बारे में चर्चा की और यहां की समस्याओं को जाना। इसके बाद उन्होंने किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यां एवं कार्यक्रमों पर आधारित सुराज प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र आयोजना बोर्ड के सहयोग से अलवर सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सड़कों के 968 करोड़ रूपए के काम जल्द ही प्रारंभ होंगे। इसमें किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र में 155 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 103 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों की नवीनीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के काम किये जायेंगे। इसका फायदा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के लोगों को मिलेगा। alwar elections

alwar elections

Read more: वसुंधरा सरकार ने पिछले चार साल में ग्रामीण विकास पर खर्च किए 48 हजार 800 करोड़ रूपए

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप, विधायक रामहेत यादव, संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह, पुलिस महानिरीक्षक हेमंत प्रियदर्शी, जिला कलक्टर राजन विशाल, पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। alwar elections

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान राजे ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) परियोजना के लिए केन्द्र सरकार की हिस्सेदारी शीघ्र तय करवाने का आग्रह किया। साथ ही नर्मदा एवं गंगनहर परियोजना से जुड़ी परियोजनाओं के लिए बकाया राशि जारी कराने और नर्मदा कैनाल प्रोजेक्ट के रिवीजन की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश की विभिन्न जल संसाधन एवं नदी परियोजनाओं तथा राजस्थान के लिए यमुना नदी के जल संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। alwar elections

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here