नसीम जैदी के रिटायर होने के बाद अचल कुमार ज्योति बने चुनाव आयोग के आयुक्त, राष्ट्रपति चुनाव की है बड़ी जिम्मेदार

    0
    1022
    achal-kumar-jyoti

    भारत सरकार ने चुनाव आयोग के लिए नए चुनाव आयुक्त का चयन कर लिया है। पूर्व चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के रिटायर होने के बाद देश को नए चुनाव आयुक्त की तलाश थी जो अचल कुमार ज्योति के रुप में पूरी हो गई है। ज्योति ने 6 जुलाई को नए चुनाव आयुक्त के रुप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालने के  बाद अब 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव और 5 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव कराना ज्योति की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव भी ज्योति की ही देख रेख में होंगे।

    आपको बतादें कि अचल कुमार ज्योति मई 2015 में चुनाव आयुक्त के तौर पर तीन सदस्यीय चुनाव आयोग के सदस्य बने थे। बतौर चुनाव आयुक्त उनका कार्यकाल अगले 17 जनवरी, 2018 तक है। आपको बता दें कि नियम के अनुसार चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल का होता है और रिटायरमेंट की उम्र 65 साल होती है।

    कहां हुआ जन्म

    अचल कुमार ज्योति के पिता किशोर चंद ज्योति दिल्ली के आर्मी हेड क्वार्टर में चीफ स्टाफ अफसर थे, जबकि उनकी मां सुहागरानी ज्योति हाउसवाइफ थीं। ज्योति का जन्म दिल्ली में हुआ और वहीं शिक्षा प्राप्त की। इनका पैतृक आवास मिट्ठापुर ,जालंधर है, जहां उनके बड़े भाई अभय ज्योति रहते हैं।

    अचल कुमार ज्याति का है गुजरात से कनेक्शन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात से उनका खास कनेक्शन है। दरअसल भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1975 बैच के गुजरात के अधिकारी ज्योति गुजरात के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वो जनवरी 2013 में गुजरात के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। साथ ही वो कांडला पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष और सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।