
प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए पूरे जी-जान से जुटी है। राजे ने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए उन्हें परम्परागत खेती से बाहर निकाल कर आधुनिक नवाचारों एवं तकनीक से जोड़ना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारां जिले में कृषि विपणन, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, भंडारण, कृषि प्रसंस्करण एवं कोल्ड चेन के विशेषज्ञों को साथ लेकर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में काम शुरू किया जाए। Farmers cropping patterns Vasundhara Raje
मुख्यमंत्री ने क्रॉपिंग पैटर्न की स्टडी कर वाणिज्यिक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और कृषि से जुड़े अन्य विकल्पों पर काम करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को बारां में बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बारां जैसे जिलों में किसानों के लिए परम्परागत कृषि के अलावा कई ऐसी सम्भावनाएं हैं, जो उनका जीवन बदल सकती हैं। Farmers cropping patterns Vasundhara Raje
कृषि में इजराइल की तरह विशेषज्ञता हासिल करनी होगी
मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि प्रदेश के किसानों को इजराइल की तरह विशेषज्ञता हासिल कर कृषि में नए आइडिया और टेक्नोलॉजी का उपयोग करना होगा। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के अधिक इस्तेमाल से बचते हुए अपनी जमीन के स्वास्थ्य को बचाए रखने का भी आह्वान किया।
Read More: भामाशाह योजनाः महिलाएं बनीं परिवार की मुखिया
सीएम राजे ने किसानों को जल का महत्व समझते हुए कहा कि फव्वारा और बूंद-बूंद सिंचाई को अपनाना चाहिए। इससे सिंचाई के लिए उपलब्ध जल का अधिकतम उपयोग संभाव हो पाता है। साथ ही सेम जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में नीति आयोग की बैठक में भी माइक्रो-इरिगेशन पर फोकस किया गया है। Farmers cropping patterns Vasundhara Raje
गरीबों और जरूरतमंदों के लिए संजीवनी का काम कर रही है बीएसबीवाई Farmers cropping patterns Vasundhara Raje
बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री राजे ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना (बीएसबीवाई) के लाभार्थियों से चर्चा की और साथ ही योजना का फीडबैक भी लिया। राजे से लाभार्थियों ने कहा कि इस योजना के माध्यम से दुर्घटना से लेकर गंभीर बीमारियों का इलाज सुविधापूर्वक और निःशुल्क संभव हुआ है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि बीएसबीवाई गरीबों और जरूरतमंदों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। Farmers cropping patterns Vasundhara Raje

इस योजना से जहां प्रदेशभर में 21 लाख 50 हजार लोगों को 1400 करोड़ रूपए के क्लेम से लाभान्वित किया गया है। वहीं बारां-अटरू विधानसभा में लगभग 4 करोड़ रूपए के क्लेम से 30 हजार से अधिक लोगों का निःशुल्क इलाज हुआ है। उन्होंने राजश्री योजना की लाभार्थी महिलाओं से बातचीत की।सीएम राजे ने यहां राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गंभीर बीमारियों का इलाज कराने वाले लाभार्थियों और उनके परिजनों से फीडबैक भी लिया।
बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में करवाए 1400 करोड़ के विकास कार्य
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम राजे ने कहा कि बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में हमारी सरकार ने पिछले साढ़े 4 वर्ष में करीब 1400 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं, जबकि पिछली सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में 434 करोड़ रूपए ही व्यय किए थे। उन्होंने कहा कि हमने अटरू में नवीन राजकीय महाविद्यालय स्थापित करने तथा परवन-अकावद पेयजल परियोजना और कटावर में परवन नदी पर सुरक्षा दीवार निर्माण की स्वीकृति जारी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण गौरव पथ के पहले दो चरणों में 13 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से 19 किलोमीटर लंबाई की 24 सड़कों के कार्य पूरे करवाए हैं। आठ करोड़ 63 लाख रूपए के तीसरे चरण में 6 सड़कों कार्य पूर्ण हो चुका है और 9 सड़कों का कार्य प्रगति पर है। वहीं 9 हजार 425 परिवारों को घरेलू बिजली कनेक्शन और 1 हजार 26 कृषि कनेक्शन जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना में 15 हजार 854 परिवारां को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। राजश्री योजना में 7 हजार 559 बेटियों, पालनहार योजना में 3 हजार 120 बालक-बालिकाओं और शुभशक्ति योजना में 526 को लाभान्वित किया गया है।
पेयजल परियोजनाओं की रफ्तार पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी
सीएम राजे ने बारां और झालावाड़ जिले में चल रही पेयजल परियोजना की धीमी गति पर नाराजगी जताई और अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को सख्त निर्देश दिए कि इन परियोजनाओं का काम निर्धारित समय में पूरा करें ताकि स्थानीय लोगों को इनका जल्द से जल्द लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सरकार ने उम्रदराज लोगों के तीर्थ जाने के सपने को पूरा करने के लिए वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना शुरू की जिसका लाभ प्रदेशभर के 40 हजार लोग हवाई जहाज और विशेष रेल यात्राओं के माध्यम से ले चुके हैं।
इनमें से करीब 1400 तीर्थ यात्री बारां जिले के हैं। सीएम राजे ने योजना के लाभार्थी प्रभुलाल, सूरजमल, रामप्रसाद और भैरी बाई से यात्रा के अनुभव जाने, तो उन्होंने कहा कि रामेश्वरम और जगन्नाथपुरी जैसे तीर्थ के सपने केवल आपकी इस योजना से ही संभव हो सके हैं। उन्होंने कहा कि हम आपकी सरकार के शुक्रगुजार हैं, इस योजना की वजह से ही हम तीर्थ कर सके हैं।
राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्कूटी-लैपटॉप किए वितरित Farmers cropping patterns Vasundhara Raje
जनसंवाद कार्यक्रम से पहले सीएम राजे ने आमजन के अभाव अभियोग सुने। इसके बाद उन्होंने श्रमिक कल्याण योजनाओं, राजश्री योजना, पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को चैक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं दिव्यांगों को स्कूटी वितरित की।

