विधायक तो बदल भी सकते हैं, क्या हुआ ऐसा कि यह कहा मुख्यमंत्री राजे ने

0
5701
CM Vasundhara Raje

झालावाड़ जिले की डग विधानसभा क्षेत्र के कस्बे उन्हेल (नागेश्वर जैन तीर्थ) में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि ‘जनता को यदि कोई शिकायत हैं तो सीधे मुझसे बात करें। जरूरी नहीं जो इस बार यहां विधायक है, वे अगली बार यहीं से विधायक बनें। Chief Minister Vasundhara Raje

विधायक तो बदल भी सकते हैं, इसलिए आप इनकी तरफ नहीं बल्कि मेरी तरफ देखें। आपके चुने हुए विधायकों से मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगी।’ असल में मुख्यमंत्री राजे मौजूदा स्थानीय विधायक रामचंद्र सुनारीवाल की क्लास लेते हुए यह सब कह रही थीं।

याद दिला दें कि पिछले साल डग विधानसभा के विधायक रामचंद्र सुनेरीवाल से जनसंवाद के दौरान उनकी कुर्सी पर जूतों की माला बांध दी थी और जमकर खरी—खोटी सुनाई थी। सुनेरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान भवानीपुर गांव में ग्रामीणों से भवानीपुरा से मिश्रोली तक सड़क निर्माण का वायदा किया था और उसके बाद वायदा भूल गए थे। बाद में उन्हें स्थानीय जन से माफी मांगनी पड़ी थी। Chief Minister Vasundhara Raje 

Read More: क्रॉपिंग पैटर्न बदलकर किसानों को बनाएं समृद्ध: वसुंधरा राजे

इससे पहले जनता को संबोधित करते हुए वसुन्धरा राजे ने कहा कि मौजूदा सरकार ने जिले में विकास के कई काम किए हैं। झालावाड़ जिले से मेरा विशेष लगाव है। यहां गांव-गांव में सड़कें बन गई है और 24 घंटे बिजली मिल रही है।

हर पंचायत मुख्यालयों में सीनियर स्कूल है। जिले की 252 ग्राम पंचायतों में से 159 में गौरव पथ बन चुके हैं तथा 50 में काम चल रहा है। यह सारे काम जनता के आशीर्वाद से हुए हैं। आगे भी आप किसी के बहकावे में नहीं आएं।

जैसी ही विधायक ने यह शब्द सुनें, वह तुरंत झेप गए। बाद में जब वह मुख्यमंत्री की तरफ पैर छूने के लिए आगे बढ़े तो मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बात को गोलमोल कर दिया। Chief Minister Vasundhara Raje