भामाशाह योजनाः महिलाएं बनीं परिवार की मुखिया

0
1618
Bhamashah Yojana
Vasundhara Raje Bhamashah Yojana

नारी सशक्तिकरण की दिखा में पहल करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भामाशाह योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत हर परिवार को एक भामाशाह कार्ड दिया जाता है जो सीधे उनके बैंक खाते से जुड़ा होता है। सरकार की सभी सब्सिडी या महिला के नाम पर धन नकद न देकर सीधे बैंक खाते में जमा करा दिया जाता है। Bhamashah Yojana

सबसे अच्छी बात यह है कि आर्थिक रूप से महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए यह कार्ड घर की महिला सदस्य के नाम पर बनाया जाएगा। यानि महिला को परिवार का मुखिया बनाया है। बता दें, राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां ऐसा हुआ है।

4 साल पहले हुई थी शुरूआत Bhamashah Yojana

भामाशाह योजना की शुरूआत 15 अगस्त, 2014 को हुई थी। इस योजना का सीधा लक्ष्य महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना था। साथ ही पेंशन व छात्रवृति जैसी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में पहुंचाकर भष्ट्राचार को खत्म करना था। भामाशाह नामांकन के समय ही परिवार के हर सदस्य की जानकारी भामाशाह कार्ड से जोड़ी जाती है।

वर्ष में 2 बार भामाशाह द्वारा वितरित लाभों का सामाजिक आॅडिट किया जाता है। लाभार्थी स्वयं भी भामाशाह एप के जरिए अपने लाभों का विवरण पता कर सकता है। लाभार्थी के द्वारा प्राप्त किए जाने वालों लाभ व पैसों के लेन—देन की जानकारी एसएमएस द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नं. पर प्राप्त होती है। Bhamashah Yojana

Bhamashah Yojana
Bhamashah Yojana

भामाशाह योजना की पात्रता Bhamashah Yojana

Read More: क्या है मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, जानिए

प्रदेश का हर परिवार इस योजना का पात्र है।

  • मुखिया बनने वाली महिला का बैंक खाता होना आवश्यक है।
  • बैंक खाते में राशि का लेनदेन केवल मुखिया महिला द्वारा ही होगा।

भामाशाह कार्ड योजना के लाभ Bhamashah Yojana

  • योजना के जरिए महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
  • सरकारी योजनाओं का पूरा नकद लाभ सीधे व बिना किसी देरी के बैंक खाते में हस्तांतरण होगा।
  • परिवार के सभी सदस्यों की सही पहचान होगी।
  • नामांकित सभी बीपीएल, स्टेट बीपीएल, अन्त्योदय अन्नपूर्णा में चयनित परिवारों की महिला मुखिया के बैंक खाते में सहायता राशि के रूप में एक बार दो हजार रूपए एकमुश्त जमा कराए जाते हैं।
Bhamashah Yojana

भामाशाह योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन पत्रिका
  • पैन कार्ड
  • घर का पता​ बिजली—पानी बिल, टेलिफोन का बिल
  • आवेदक का पासपोर्ट फोटो
  • बैंक खाता विवरण व पासबुक की फोटो कॉपी

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here