
प्रदेश में विकास की दृष्टि से पूरी तरह कायापलट देखना चाहते हो तो गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी भाजपा को 10 से 15 साल देने होंगे। मुख्यमंत्री राजे बीते दिन किराड़ क्षत्रिय महासभा के 11वें अधिवेशन को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत ही जर्जर हालत में राज्य सौंपा था। साढ़े तीन लाख करोड़ रूपए का कर्जा था। इसके बावजूद साढ़े चार साल में न केवल वित्तीय स्थिति को सुधारा, अपितु अब कर्मचारियों और किसानों को फायदा भी देना शुरू किया है। Development in Rajasthan
बेटे-बेटियों में फर्क मिटाकर शिक्षित करने का आव्हान Development in Rajasthan
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा किसान एवं गांव के विकास के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं। चार साल में वित्तीय स्थिति को सुदृढ करते हुए लघु एवं सीमांत कृषकों के 50 हजार तक के कर्जे माफ किये हैं। इससे 25 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। राजस्थान सरकार ने पिछले चार सालों में अलग-अलग मदों में किसान परिवारों को 38 हजार करोड का अनुदान दिया है। आजादी के बाद पहली बार किसानों के लिए ग्राम का आयोजन कर उन्नत तकनीकी की जानकारी देते हुए 4400 करोड के एमओयू किए हैं जिससे कृषि क्षेत्र में भी निवेश को बढ़ावा मिला है। समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की शुरूआत की है। उन्होंने सभी से समाज की तरक्की के लिए बेटे-बेटियों में फर्क मिटाकर सबको शिक्षा दिलाने एवं देश-प्रदेश के विकास में भागीदारी बनने का आह्वान किया। Development in Rajasthan
Read More: किसानों की हितैषी है वसुंधरा सरकार, फिर क्यों आंदोलन!
‘संघर्ष किये बिना कभी सफलता नहीं मिलती: शिवराज सिंह
इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। उन्होंने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘संघर्ष किये बिना कभी सफलता नहीं मिलती। समाज, प्रदेश, देश में भागीदारी के साथ जिस क्षेत्र में कार्यरत हैं उसमें कडी मेहनत के साथ आगे बढ़ें। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिक्षित एवं जागरूक होना आवश्यक है।’ उन्होंने सामूहिक विवाह सम्मेलन को बढावा देने की बात कहते हुए 22 अप्रेल को भोपाल में समाज का परिचय सम्मेलन आयोजित कराने की घोषणा भी की है। Development in Rajasthan
समाज के इतिहास एवं अधिवेश की स्मारिकाओं का विमोचन
इससे पूर्व दोनों मुख्यमंत्रियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और बटन दबाकर नवीन भवन एवं धरणीधर चौराहे का लोकार्पण किया। साथ ही समाज के इतिहास एवं अधिवेश की स्मारिकाओं का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान, नगर विकास न्यास अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक रामकुमार मेहता, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी पटेल, उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, सांसद दुष्यंत सिंह, ओम बिरला, संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर, मध्यप्रदेश के एग्रो चैयरमेन रामकिशन चौहान, विधायकगण भवानी सिंह राजावत, हीरालाल नागर, प्रहलाद गुंजल, चन्द्रकांता मेघवाल, संदीप शर्मा, विवेक धाकड़ एवं ललित मीणा सहित भारी संख्या में अनेक राज्यों के समाजबंधु उपस्थित रहे।

