विमलचंद पाटनी की शोकसभा में शामिल हुईं मुख्यमंत्री राजे

0
2253
मुख्यमंत्री राजे

मुख्यमंत्री राजे ने शनिवार को भवानीमण्डी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विमलचंद पाटनी के निधन पर शोक सभा में शामिल हुईं। यहां उन्होंने स्वर्गीय पाटनी की धर्मपत्नी लीलाबाई से मुलाकात की और सभी परिजनों को सांत्वना देते हुए पाटनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वसुंधरा सरकार ने नए साल में अधिकारियों को दिया पदोन्नति का तोहफा 

मुख्यमंत्री राजे जिले की पचपहाड़ तहसील के ग्राम आवर में पूर्व सरपंच विमल जैन के सुपुत्र विनित जैन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास पर भी गईं। यहां उन्होंने विनित जैन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। और उनकी धर्मपत्नी मनोरमा जैन सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री राजे

इसके बाद मुख्यमंत्री राजे ने झालरापाटन के ग्राम मांडा श्यामपुरा में नाथूलाल नागर के पिता बापूलाल नागर के निधन पर भी उनके निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम दुबलिया के पूर्व सरपंच भगवान सिंह झाला के निधन पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुबलिया स्थित उनके निवास पर उनकी धर्मपत्नी मोहन कंवर और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री राजे के साथ सांसद दुश्यंत सिंह, ससंदीय सचिव नरेन्द्र नागर, जिला प्रमुख टीना कुमारी भील, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, मनोहरथाना विधायक कंवरलाल मीणा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य दिनेश जैन, पुलिस महानिरीक्षक विशाल बंसल, पूर्व विधायक अनिल जैन एवं मानसिंह चौहान, महिला आयोग की सदस्य अरूणा मीणा, नगर पालिका पिड़ावा अध्यक्ष निर्मल शर्मा और जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा भी उपस्थित रहे।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here