महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमन गुर्जर कांग्रेस से निष्कासित, मांगी थी 1.25 लाख रूपए की रिश्वत

    0
    430

    जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय की विशेष अनुसंधान इकाई की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम और जयपुर में वार्ड नंबर 39 की पार्षद सुमन गुर्जर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इसके बाद पार्षद और महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुमन गुर्जर को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव महेश शर्मा ने घटना के दिन शुक्रवार रात को ही उनके निष्कासन के आदेश जारी कर दिए।

    50 हजार नगद और 75 हजार के चेक के साथ किया गिरफ्तार
    एसीबी की गिरफ्त में आई पार्षद सुमन गुर्जर नगर निगम में महिला उत्थान समिति की चेयरमेन भी है। उसको 50 हजार रुपए नगद एवं 75 हजार रुपए की सेल्फ चेक लेते हुए एसीबी टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से राजनीतिक महकमे में हड़कंप मच गया। नगर निगम के गलियारों में भी ट्रेप की चर्चा रही।

    उपाध्यक्ष पद से पहले ही हटाया
    सुमन गुर्जर वार्ड 39 की पार्षद होने के साथ ही जयपुर नगर निगम की महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा सुमन गुर्जर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के कुछ समय बाद ही महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देशों पर सुमन गुर्जर को पद से हटाया था।

    यह है पूरा मामला
    वार्ड नंबर-39 में सीसी रोड बनाने के लिए एक फर्म को 60 लाख रुपए का वर्क आर्डर मिला था। पार्षद सुमन गुर्जर द्वारा अवरोध उत्पन्न कर परिवादी से उक्त राशि का 3 प्रतिशत के हिसाब से 1.75 हजार रुपए रिश्वत की राशि लेने की मांग की। इनमें 50 हजार रुपए रिश्वत के रूप में परिवादी से पूर्व में ही पार्षद द्वारा ले लिए गए थे।
    एसीबी के विशेष अनुसंधान इकाई के प्रभारी एएसपी हेमाराम चौधरी के नेतृत्व में एसआईयू यूनिट के निरीक्षक हेमंत वर्मा द्वारा मांग का सत्यापन किया गया। पार्षद सुमन गुर्जर को उनके सांगानेर स्थित आवास पर परिवादी ठेकेदार से सवा लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here