वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा में क्या होगा खास?

0
1111
Gaurav Yatra

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान में अपनी चुनावी रणनीति का शंखनाद कर दिया है। इसकी शुरूआत होगी सुराज गौरव यात्रा से। इस चुनावी यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सत्ता में लौटने और अपने पक्ष में माहौल बनाने की पूरी तैयारी में है। सुराज गौरव यात्रा एक अगस्त से शुरू होनी है।  Gaurav Yatra

हालांकि इस यात्रा का रोडमैप पूरी तरह से आउट नहीं हुआ है लेकिन अभी भी बहुत कुछ है जो इस यात्रा के बारे में काफी खास है। क्या है यह, आइए विस्तार से जानते हैं… Gaurav Yatra

  • मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सुराज गौरव यात्रा को एक बार फिर मेवाड़ से आरंभ करने जा रही है। यह यात्रा राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ तहसील के गढ़बोर गांव स्थित चारभुजानाथ मंदिर से शुरू होगी। यह एक प्रसिद्ध भगवान विष्णु का मंदिर है। यहीं से आशीर्वाद लेकर राजे ने 2013 में अपनी सुराज गौरव यात्रा निकाली थी और सत्ता में वापसी की थी।
  • जैसाकि बताया गया है, सीएम वसुन्धरा की यह यात्रा 1 अगस्त से शुरू होगी और पूरी यात्रा में सीएम रथ पर सवार रहेंगी। यात्रा के लिए अत्याधुनिक रथ तैयार किया जा रहा है। 15 सितम्बर तक चलने वाली सुराज गौरव यात्रा प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। Gaurav Yatra

Read More: वसुन्धरा राजे की सुराज गौरव यात्रा चारभुजा से होगी शुरू

  • सुराज गौरव यात्रा रोजाना करीब 100 किमी. का रास्ता तय करेगी। प्रतिदिन तीन से चार विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। सीएम राजे हर रोज स्थानीय धार्मिक स्थल पर पूजा—अर्चना करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगी। साथ ही छोटी-छोटी सभाओं को भी संबोधित करेंगी। Gaurav Yatra
  • यह भी बताया जा रहा है कि हर सात दिन की यात्रा के बाद एक-दो दिनों के विराम दिया जाएगा।
  • यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं से रुबरु होंगी और पार्टी घोषणा पत्र में इन्हें शामिल करेंगी।
  • सुराज गौरव यात्रा को लेकर दो तरह के प्लान पर चर्चा चल रही है। यात्रा संभाग स्तर पर निकाली जाएगी या फिर जिला स्तर पर। यह निर्णय संभवत 21 जुलाई को अमित शाह की बैठक के बाद तय हो जाएगा। Gaurav Yatra