राजस्थान में स्थापित होगी विश्व की सबसे ऊंची 369 फीट की शिव प्रतिमा

    0
    413

    जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले में अब एक नया अध्याय इससे जुड़ने जा रहा है। जहां श्रीनाथ जी की पावन धरा पर दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’के लोकार्पण की तैयारी है। दावा किया जा रहा है कि विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा होगी। जिसका वजन लगभग 3000 टन है। नाथद्वारा में 369 फीट की शिव प्रतिमा का लोकार्पण महोत्सव आगामी 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक होगा। साथ ही संत मुरारी बापू रामकथा का वाचन करेंगे। इस दौरान 369 फीट की ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। जिसके लिए मूर्ति प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों-शोरों में हो रही हैं।

    रोजाना 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सुनेंगे कथा
    संत कृपा सनातन संस्थान के संरक्षक मदन पालीवाल ने बताया कि 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रसिद्ध कथावाचक संत मुरारी बापू रामकथा का करेंगे। राम कथा में रोजाना 50,000 से अधिक श्रद्धालु कथा को सुनेंगे। उनके रहने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां नाथद्वारा में युद्ध स्तर पर जारी है।

    26 बीमा में फैला प्रतिमा स्थल
    पालीवाल ने बताया कि 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा नेपाल के कैलाश नाथ से ऊंची है। यह प्रतिमा 3000 टन वजनी है। शिव स्टेच्यू 110 फीट ऊंचा है। प्रतिमा स्थल करीब 26 बीघा इलाके में फैला हुआ है। इसमें 600 टन स्टील और लोहा निर्माण में लग चुका है। विश्वास स्वरूपम परिसर में फूड कोर्ट, गेम जोन, पार्क, एशिया की दूसरी बंजी जंपिंग भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनाई जा रही है। पालीवाल ने कहा कि परिसर में प्रवेश के लिए टिकट लगेगा। उसकी दर अभी तक निर्धारित नहीं की गई है।