अनोखा पशु प्रेम! गाजे-बाजे के साथ निकाली गई बंदर की शव यात्रा

    0
    213

    जयपुर। भारत कृषि प्रधान के साथ-साथ आस्था वाला भी देश है। यहां हर इलाके में वन्य जीवों और पशुओं के साथ आस्थाएं जुड़ी हुई हैं। इंसान और जानवरों के प्रेम की कई कहानियां मिल जाती है। असल जिंदगी में भी इस प्रेम के कई साक्षात उदाहरण देखने को मिलते हैं। अब सोशल मीडिया के दौर में जब ऐसी ही इंसानी प्रेम की तस्वीरें वायरल होती है। ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से सामने आया है जहां एक गांव में बंदर की पेड़ से गिरने पर मौत हो जाने के बाद लोगों ने उसकी सम्मानपूर्वक अंतिम यात्रा निकाली और पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

    बंदर की निकाली शव यात्रा
    भीलवाड़ा शहर के पास आरजिया ग्राम पंचायत के केशवपुरा गांव में रविवार को एक बंदर की पेड़ से गिरने से मौत हो गई थी जिसके बाद कुछ ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार करने की योजना बनाई। गांव के लोगों ने बंदर का पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया है। वहीं बंदर को शमशान घाट ले जाने से पहले उसको फूलों से सजाकर अंतिम यात्रा निकाली गई।

    पेड़ से गिरने हुई थी मौत
    आरजिया के पूर्व सरपंच बाबूलाल धोबी ने जानकारी दी कि केशवपुरा में आज उछल कूद करते समय एक बंदर पेड़ से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने बंदर की शव यात्रा निकाल उसका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।