राजस्थान विधानसभा चुनाव: क्या रहेगी वसुंधरा राजे की ‘स्ट्रेटेजी’?

0
2441

राजस्थान समेत 3 राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजस्थान में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी यानि बीजेपी के गठन के बाद से राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस ही दो प्रमुख राजनीतिक दल रहे हैं। Vasundhara Raje Rajasthan Assembly election

भाजपा की स्थापना के बाद से प्रदेश का इतिहास रहा है कि यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। वर्तमान में वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार यहां सत्ता में है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में 160 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड कायम किया। राजे सरकार सफलतापूर्वक साढ़े चार साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में नज़र आ रही है। ऐसे में आइये जानते हैं भाजपा का फिर से सीएम चेहरा और वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चुनाव में क्या ‘स्ट्रेटेजी’ रहेगी.. Vasundhara Raje Rajasthan Assembly election

गुर्जर और राजपूतों को अपने पक्ष में करना चाहेगी राजे Vasundhara Raje Rajasthan Assembly election

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगामी विधानसभा चुनाव में जनसंख्या के हिसाब से दो बड़ी जातियां गुर्जर और राजपूतों को अपने पक्ष में करना चाहेगी। माना जा रहा है कि गुर्जर समाज अपनी आरक्षण की मांग को लेकर वसुंधरा सरकार से नाराज है, वहीं राजपूत समाज भी गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर समेत कुछ अन्य मामलों को लेकर सरकार से नाराज चल रहे हैं। मुख्यमंत्री राजे चाहेगी कि चुनाव से पहले किसी प्रकार से इन जातियों के विरोध को समर्थन में बदला जा सके। Vasundhara Raje Rajasthan Assembly election

मुख्यमंत्री राजे ने हाल ही गुर्जरों की मांग पर राज्य सेवा की भर्तियों में तत्काल 1 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्देश जारी कर दिए। राजपूत समाज के नेताओं से भी हाल ही में मुख्यमंत्री ने मंत्रणा की है। खुद मुख्यमंत्री राजपूत समाज से आती है। बेटा दुष्यंत सिंह की पत्नी यानि राजे की बहू गुर्जर होने के नाते वे गुर्जर समाज की भी रिश्तेदार है। ऐसे में वसुंधरा राजे किसी भी तरह से इन बड़े वोट बैंक को खिसकने नहीं देगी।

15 लाख रोजगार का वादा पूरा किया, अब आगे युवाओं के लिए कर सकती है बड़ी घोषणा 

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले सुराज गौरव यात्रा के दौरान युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की ​थी। भाजपा के इस घोषणा पत्र में 15 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया गया था। जिसे राजे सरकार ने सत्ते में आने बाद लगभग साढ़े चार साल में पूरा कर दिया है। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया गया। राज्य सेवा में करीब एक लाख से पदों पर भर्तियां की गई है।

Read More: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ‘लिंचिंग’ पर पहला इंटरव्यू: यहाँ देखें पूरा..

वर्तमान में 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन है। मुख्यमंत्री के सख्त आदेश पर इन भर्तियों को चुनाव से पहले पूरा कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी। यानि सरकार ने रोजगार देने के मामले में अपना वादा पूरा कर दिखाया है। अब मुख्यमंत्री राजे 4 अगस्त से एक बार फिर ‘राजस्थान गौरव यात्रा’ पर जा रही है। यात्रा के दौरान वे प्रदेशभर में दौरे पर रहेंगी और इस बीच राजे युवाओं को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी घोषणाएं उनके लिए कर सकती है।

राजे दलितों की नाराजगी दूर करने का कर रही प्रयास

हाल ही में एससी/ एसटी वर्ग द्वारा किए गए भारत बंद के दौरान राजस्थान में बड़ी संख्या में इस वर्ग के कर्मचारी इसमें शामिल हुए थे। जिस पर राज्य सरकार ने कार्यवाही करते हुए इन्हें निलंबित करने और केस दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद समाज के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुकदमें वापस लेने और कार्यवाही नहीं करने की मांग की थी। जिस पर सीएम राजे ने आश्वस्त किया था कि वे जल्द ही इस मामले का सकारात्मक हल निकालेगी।

इसके बाद राज्य सरकार ने एससी/ एसटी वर्ग कर्मचारियों को बहाल करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इनकी बहाली के साथ ही वसुंधरा राजे ने यह भी कहा है कि दलितों का आरक्षण भाजपा कभी भी समाप्त नहीं करेगी। पार्टी दलितों के लिए हमेशा की तरह हर परेशानी में के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आरक्षण पर आंच नहीं आने दी जाएगी। इन वर्गों के लिए सरकार पहले ही कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, और आगे भी इनके उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही है। दरअसल, प्रदेश में एक बड़ी आबादी दलितों की भी है, ऐसे में राजे चाहेगी कि इन वर्गों की कोई नाराजगी पार्टी से है तो उसे शीघ्र दूर किया जाए, जिससे पार्टी के पक्ष में माहौल बन सके।

किसानों के लिए कर सकती है कई नई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा Vasundhara Raje Rajasthan Assembly election

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगामी विधानसभा चुनाव में किसानों को अपने पक्ष में कर जीत पक्की करना चाहेगी। दरअसल, राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। प्रदेश में अधिकांश लोग खेती और पशुपालन से अपना जीवनयापन करते हैं। ऐसे में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणा कर राजे भाजपा की फिर से जीत पक्की करना चाहेगी। यह बात मुख्यमंत्री भी जानती है कि अगर प्रदेश के किसान भाजपा के पक्ष में हुए तो राजस्थान में भाजपा को हराने वाला कोई नहीं है।

वित्त वर्ष बजट में मुख्यमंत्री राजे ने किसानों के लिए राजस्थान के ​इतिहास की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा की थी। जिसके तहत प्रदेश के 30 लाख किसानों का 50 हजार तक का फसली ऋण माफ किया जा रहा है। 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी पात्र किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री राजे अब आगामी चुनाव को देखते हुए घोषणा पत्र में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है। हालांकि, राजे सरकार प्रदेश में पहले से ही कई कल्याणकारी योजनाएं किसानों के लिए चला रही है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव: क्या रहेगी वसुंधरा राजे की ‘स्ट्रेटेजी’?

राजस्थान समेत 3 राज्यों में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजस्थान में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी यानि बीजेपी के गठन के बाद से राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस ही प्रमुख राजनीतिक दल रहे हैं। भाजपा की स्थापना के बाद से प्रदेश का इतिहास रहा है कि यहां हर पांच साल में सरकार बदल जाती है। Vasundhara Raje Rajasthan Assembly election

वर्तमान में वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार यहां सत्ता में है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश में 160 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड कायम किया था। राजे सरकार का साढ़े चार साल से अधिक का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में नज़र आ रही है। ऐसे में आइये जानते हैं भाजपा का सीएम चेहरा और वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चुनाव में क्या ‘स्ट्रेटेजी’ रहेगी…

किसी भी तरह से गुर्जर और राजपूतों को अपने पक्ष में करना चाहेगी राजे Vasundhara Raje Rajasthan Assembly election

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की दो प्रमुख और जनसंख्या से हिसाब से बड़ी जाति गुर्जर और राजपूतों को अपने पक्ष में करना चाहेगी। गुर्जर समाज अपनी आरक्षण की मांग को लेकर वसुंधरा सरकार से नाराज है, साथ ही राजपूत समाज भी गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर समेत कुछ अन्य मामलों को लेकर राजे सरकार से नाराज चल रहे हैं। राजे चाहेगी कि किसी प्रकार से इन जातियों के विरोध को समर्थन में बदला जा सके। खुद मुख्यमंत्री राजपूत समाज से आती है। बहू गुर्जर होने के नाते वे गुर्जर समाज की भी समधन है। ऐसे में मुख्यमंत्री राजे किसी भी तरह से इन बड़े वोट बैंक को खिसकने नहीं देगी।

15 लाख रोजगार का वादा पूरा किया, अब आगे युवाओं के लिए कर सकती है बड़ी घोषणा।

 

 

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here