तो क्या सीएम वसुंधरा राजे राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद करेंगी? अजमेर, अलवर के बाद अब झुंझुनूं जिले में कर रही हैं जनसंवाद।

0
2144
Vasundhara Raje jansamvad

राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे लगातार दौरे कर रही है। मुख्यमंत्री राजे ने हाल ही में अलवर जिले के दौरे के साथ नई दिल्ली के भी कई दौरे किए थे। राजे अपने नई दिल्ली के दौरों के दौरान केंद्र सरकार के कई अहम मंत्रालयों के मंत्रियों से मिलीं। यहां उन्होंने राजस्थान के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चाएं की। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे राजस्थान के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुए हैं। केंद्र सरकार ने राजे के विभिन्न मुद्दों पर बैठक और आग्रह के बाद कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी भी दे दी है।

मुख्यमंत्री राजे इन दिनों जनसंवाद कार्यक्रम में व्यस्त है। वे हाल ही में अजमेर, अलवर और झुंझुनूं जिले में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करवा रही है। इससे पहले भी राजे प्रदेश के कई जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम कर चुकी है। सीएम राजे के इन लगातार दौरों से तो यही लगने लगा है कि वे राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कर सकती है..

अजमेर, अलवर के बाद अब झुंझुनूं जिले में जनसंवाद कर रही है सीएम राजे

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इनदिनों झुंझुनूं जिले के दौरे पर है। सीएम वहां विधानसभा क्षेत्रवार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जनसंवाद कार्यक्रम के तहत राजे स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका अतिशीघ्र समाधान भी कर रही है। झुंझुनूं जिले के दौरे पर पहले दिन पिलानी विधानसभा क्षेत्र में आमजन के साथ जनसंवाद कर सीएम राजे ने लोक शिकायतों का जल्द से जल्द हल निकालने के निर्देश दिए। राजे ने इस दौरान झुंझुनूं जिले में 910 करोड़ रूपए की लागत के सड़क विकास की कई घोषणाएं भी की। जिसमें ऐसी कई मांगे हैं जो आजादी के बाद से ही की उठती रही है। राजे ने इसके अलावा कई और योजनाओं का शुभारंभ भी किया।

झुंझुनूं जिले के बाकी विधानसभा क्षेत्रों में भी जल्द जनसंवाद कर सकती है मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जनसंवाद कार्यक्रम के तहत झुंझुनूं जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुकी है। राजे का यह दो दिवसीय दौरा 30 नवंबर को पिलानी में जनसंवाद से शुरू हुआ। इसके उन्होंने एक दिसंबर को उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं। राजे ने यहां विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से एक एक करके मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और उनका अतिशीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अब जल्द ही झुंझुनूं जिले के बाकी 6 विधानसभा क्षेत्रों का भी दौरा कर जनसंवाद कर सकती है। इससे पहले राजे ने अजमेर और अलवर जिले में भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद किया था।

इन जिलों में अब तक किया जा चुका है जनसंवाद कार्यक्रम

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब तक कई जिलों के विधानसभा क्षेत्रों में जनसुनवाई कर चुकी है। राजे हाल ही अजमेर, अलवर और झुंझुनूं जिले के विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कर चुकी है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री हाड़ौती क्षेत्र में जनसंवाद कर चुकी है। वे हाड़ौती क्षेत्र के कोटा, बूंदी और बारां जिलों में जनसुनवाई कर चुकी है। राजे ने हाल ही में हुई राज विकास की बैठक में साफ कहा था कि जनसंवाद के दौरान आई समस्याओं का तय समय में पूरा समाधान होना चाहिए। अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की इन मामलों में लापरवाही पाई जाती है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे।

2018 विधानसभा ​चुनावों से पहले सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद करना चाहेंगी राजे

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान में 2018 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद करना चाहेंगी। जिसका उन्हें आगामी विधानसभा ​चुनावों में बड़ा फायदा मिल सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में बीजेपी ने राजस्थान में प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 162 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं लोकसभा की सभी 25 सीटों पर बीजेपी की जीत में सीएम राजे का बड़ा योगदान रहा है। जल्द ही राजस्थान में 2 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इसके बाद 2018 के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे उससे पहले राजे सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा जरूर करना चाहेगी।