Vasundhara Raje : जानिए साल 2017 कैसा रहा वसुंधरा सरकार के​ लिए..

0
1492
vasundhara raje

साल 2018 की शुरूआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वर्ष 2017 देश, राज्य और बड़ी हस्तियों के लिए कई मायनों में खास रहा है। अगर हम राजस्थान की बात करें तो प्रदेश के लिए वर्ष 2017 काफी शानदार रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान वर्ष 2017 में काफी प्रगति कर पाया है। प्रदेश को कई मामलों में देश ​और विदेश में सराहना मिली है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हाल ही में 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल के सफल 4 साल पूर्ण किए हैं। वर्ष 2017 में वसुंधरा सरकार ने प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। आईये जानते हैं कि साल 2017 वसुंधरा सरकार के लिए कैसा रहा है.. Vasundhara Raje

Read More: क्या मोदी सरकार 7वें वेतन आयोग के बाद न्यूनतम वेतन को बढ़ाने की तैयारी कर रही है?

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना पाई वसुंधरा राजे सरकार ने

वसुंधरा राजे सरकार ने दिसंबर में सुराज के चार साल पूरे किए हैं। राजे सरकार द्वारा वर्ष 2017 में प्रदेश में हजारों करोड़ के विकास कार्य करवाएं गए है। इस दौरान वर्तमान प्रदेश सरकार ने कई ऐसे कार्य भी किए हैं जिनकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। Vasundhara Raje

vasundhara raje

राजे सरकार के मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की देश व विदेश में सराहना हुई है। इससे राजस्थान के लाखों की संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। इसके ​अलावा मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई अन्नपूर्णा रसोई योजना से प्रतिदिन 5 लाख से अधिक लोग कम से कम रूपए में भरपेट खाना खाकर लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही सीएम राजे द्वारा शुरू किया गया मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम की भी देशभर में सराहना हो रही है। Vasundhara Raje

2017 में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात मिली राजस्थान को

राजस्थान सरकार ने सड़क विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। राजे सरकार में 2300 करोड़ की लागत से सड़क विकास हुए हैं। अजमेर के किशनगढ़ में हाल में हवाई अड्डा शुरू हो चुका है। यह राजे सरकार की बड़ी उपलब्धियों में से एक है। Vasundhara Raje

vasundhara raje

राजे ने हाल ही धौलपुर को चंबल करोड़ लिफ्ट योजना सहित कुल 1200 करोड़ रूपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री राजे ने हाड़ौती क्षेत्र को 8509 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी, इनमें से हाल ही में 8194 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। राजे सरकार ने 4 साल के सुराज में अब तक 1367 कार्य करवाएं हैं। Vasundhara Raje

2017 में राजे सरकार ने 231 विद्यालय करवाएं हैं क्रमोन्नत

वर्ष 2017 में राजे सरकार ने 205 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा 26 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया है। इसमें अलवर जिले के 74, अजमेर जिले के 10, जयपुर जिले के 119 तथा भीलवाड़ा जिले के 2 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों शामिल है। इस दौरान चूरू, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बाड़मेर, पाली, अलवर एवं सीकर में 8 मेडिकल कॉलेज स्वीकृत हुए हैं। हाल ही में राजे सरकार ने अपनी चौथी वर्षगांठ के अवसर पर झुंझुनूं के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में झुंझुनूं जिले को 2237 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगातें दी। Vasundhara Raje

रिफायनरी शुरू करवाने के प्रयास रंग लाए, फ्री​ चिकित्सा सुविधाओं में किया विस्तार Vasundhara Raje

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 2017 में किए भरसक प्रयासों की वजह से अब बाड़मेर रिफायनरी का उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी 14 जनवरी को रिफायनरी का उद्घाटन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ​सरकार की ओर से दी जा रही फ्री चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार करते हुए प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। Vasundhara Raje

vasundhara raje

राज्य सरकार ने गत वर्ष बीमा प्रीमियम के रूप में केवल 400 करोड़ रुपये व्यय किए लेकिन इसके बदले में 600 करोड़ रुपए बीमा कंपनियों ने क्लेम के रूप में अदा किए हैं। मुख्यमंत्री जल स्ववलम्बन अभियान के प्रथम चरण में 3529 गांवों में 95 हजार से अधिक जल संरक्षण के कार्य कार्य हुए। Vasundhara Raje

द्वितीय चरण में 4213 गांवों में एक लाख 28 हजार से अधिक जल संरक्षण कार्य पूर्ण करवाए गए हैं। राजस्व लोक अदालत से गांवों में सौहार्द का माहौल बना है और ग्रामीणों का मुकदमों में खर्च होने वाला पैसा बचा है। सब मिलाकर कहा जाए तो वर्ष 2017 राजे सरकार के लिए ऐतिहासिक उपलब्ध्यिों वाला रहा है। Vasundhara Raje

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here