अगले 5 सालों में फ़ूड सर्विस सेक्टर में मिलेंगी 30 लाख नौकरियां, ऐसे करें खुद को स्किल

    0
    716
    vacancy in rajasthan 2017

    हाल के वर्षों में अगर किसी सेक्टर ने सबसे अधिक ग्रोथ की है, तो वो है फ़ूड सर्विस सेक्टर। इंडिया सहित दुनिया के लगभग प्रत्येक देश में फ़ूड सर्विस सेक्टर की ग्रोथ रेट अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक बढ़ी है। फ़ूड सर्विस सेक्टर किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोजगार के लिहाज से यह सेक्टर वर्तमान में और आने वाले वर्षों में काफी अहम रहने वाला है। इस सेक्टर में आने वाले कुछ वर्षों में रोजगार के सबसे ज्यादा अवसर होंगे। हालिया एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 5 वर्षों में फ़ूड सर्विस सेक्टर में 30 लाख नौकरियां पैदा होंगी। जिससे प्रति वर्ष बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। vacancy in rajasthan 2017

    vacancy in rajasthan 2017

    2022 तक 30 ​लाख लोगों को फ़ूड सर्विस सेक्टर में रोजगार मिलने की संभावना

    फिक्की (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2017 तक इस ​सेक्टर में 58 हजार लोगों को सीधा ​रोजगार मिला हुआ है। आने वाले 5 वर्षों यानी 2022 तक फ़ूड सर्विस सेक्टर में 88 लाख लोगों की जरूरत होगी। इस हिसाब से आने वाले 5 वर्षों में प्रति वर्ष फ़ूड सर्विस सेक्टर में 6 लाख नौकरियों के अवसर होंगे। हालांकि यह बात अलग है कि इस क्षेत्र में स्किल्ड लोगों की भारी कमी है। vacancy in rajasthan 2017

    Read more: सीएम वसुंधरा राजे ने मार्बल, ग्रेनाइट पर रॉयल्टी वृद्धि 30% से घटाकर 10% की

    ऐसे करें खुद को इस सेक्टर के तैयार vacancy in rajasthan 2017

    आने वाले समय में आप एक अच्छा करियर विकल्प की तलाश में हैं फ़ूड सर्विस सेक्टर आपके लिए एक अच्छा आॅप्शन हो सकता है। इसके लिए आपको स्किल्ड होना होगा। देश में विभिन्न संस्थानों द्वारा होटल मैनेजमेंट के बैचलर और डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। किसी भी स्ट्रीम से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं क्लास पास कर चुके छात्र मैनेजमेंट में बैचलर स्तर के कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। वहीं अगर आप बैचलर डिग्री कर चुके हैं तो इस सेक्टर में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर स्पेशलाइजेशन हासिल कर सकते हैं, जो आपको जॉब दिलाने में मददगार साबित होंगे। vacancy in rajasthan 2017

    vacancy in rajasthan 2017

    देश में इस वजह से हैं स्किल्ड लोगों की कमी vacancy in rajasthan 2017

    हमारे देश में प्रति वर्ष केवल 50 हजार छात्र ही हॉस्पिटैलिटी संस्थानों से ग्रेजुएट होते हैं। ऐसे में प्रति वर्ष स्किल्ड लोगों की भारी कमी रहती है।  फ़ूड सर्विस सेक्टर इस समय देश में करियर विकल्प के रूप में अन्य सेक्टर्स के मुकाबले अच्छा विकल्प है। इस सेक्टर से जुड़े अन्य सेक्टर में भी जॉब के अवसर बढ़ने की संभावना है। vacancy in rajasthan 2017

    2017 में फ़ूड सर्विस बाजार 3 लाख 37 हजार 500 करोड़ के पार

    फिक्की की इस रिपोर्ट के अनुसार देश का फ़ूड सर्विस बाजार 2017 में 3 लाख 37 हजार 500 करोड़ का है। जो अगले पांच वर्षों में अगर 5 प्रतिशत की दर से भी बढ़ा तो 5 लाख 50 हजार करोड़ के पार हो जाएगा। इस इंडस्ट्री में मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों की 22 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा पुणे, बेंगलुरू, इलाहाबाद, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों की भी 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ऐसे में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर भी इन्हीं शहरों में पैदा होंगे। 2013 से 2017 के दौरान इस सेक्टर में रोजगार के अवसर 8 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़े हैं। vacancy in rajasthan 2017

     

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here