कांग्रेस प्रवक्ता के पदों के लिए हुआ इंटरव्यू, पूछे गए ये 14 सवाल

    0
    1550
    UP Congress Party

    हाल में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर ने पुरानी मीडिया टीम को भंग कर दिया था। ऐसे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति के लिए बीते गुरुवार को एक इंटरव्यू आयोजित किया। इस इंटरव्यू में कुल 70 पार्टी नेताओं ने हिस्सा लिया था। इस इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। UP Congress Party

    हालांकि ऐसे इंटरव्यू कराए जाते रहे हैं लेकिन इस बार तो बाकायदा लिखित परीक्षा कराई गई है। इस परीक्षा में छोटे प्रश्नों के साथ-साथ विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे गए। हांस्याप्रद स्थिति तो तब बन गई जब इंटरव्यू में प्रदेश की सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक स्थिति को लेकर सवाल पूछे गए और कांग्रेसी नेता बगले झांकने लगे। UP Congress Party

    इस परीक्षा में कुल 14 प्रश्न पूछे गए थे जिनमें केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की असफलताओं के साथ-साथ मनमोहन सिंह सरकार की सफलताओं और उपलब्धियों के बारे में भी पूछा गया था। प्रवक्ता बनने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों से यह भी पूछा गया कि वे प्रवक्ता क्यों बनना चाहते हैं। UP Congress Party

    Read More: राजस्थान: जानिए कौन है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी?


    नए कांग्रेस प्रवक्ता के लिए आयोजित इंटरव्यू में निम्न प्रश्न पूछे गए थे… UP Congress Party

    1. उत्तर प्रदेश में कितने मंडल, जिले एवं और ब्लॉक हैं?
    2. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कितनी आरक्षित सीटें हैं?
    3. 2004 एवं 2009 में कांग्रेस कितनी सीटों पर जीती थी?
    4. लोकसभा 2014 एवं 2017 विधानसभा में कांग्रेस को कितने प्रतिशत मत मिले हैं?
    5. उत्तर प्रदेश में कितनी लोकसभा सीटें और विधानसभा सीटें हैं? 6. उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट में कितनी विधानसभा सीटें आती हैं?
    6. किन लोकसभा सीटों पर मानक से कम या ज्यादा सीटें हैं? 8. प्रवक्ता का कार्य क्या होता है?
    7. आप प्रवक्ता क्यों बनना चाहते हैं?
    8. मोदी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या-क्या हैं? 11. योगी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या हैं?
    9. मनमोहन सिंह सरकार की उपलब्धियां क्या-क्या थीं?
    10. आज समाचार पत्र में तीन प्रमुख खबरें क्या हैं जिन पर कांग्रेस प्रवक्ता बयान जारी कर सकें.
    11. प्रमुख हिंदी/अंग्रेजी एवं उर्दू अखबार तथा चैनलों के नाम बताइए।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here