जयपुर। प्रदेश के कोटा जिले में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। शहर के कुन्हाड़ी थाना इलाके में देर रात एक युवक ने घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। फंदे पर झूलने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव किया। मौत से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कहा ‘ठीक है दोस्तो अलविदा, चलते हैं हम’ ये कहकर फांसी फंदा लगाया और पंखे से लटक गया। सोशल मीडिया पर जिसने भी ये तस्वीर देखी, उसके होश उड़ गए। स्थानीय कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार था। इसलिए हो सकता है कि वह आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था।
मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
35 वर्षीय मृतक मनीष तेजाजी मंदिर सकतपुरा इलाके का निवासी था। दो माह पहले वो गुमानपुरा इलाके में हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। फिलहाल वो बेरोजगार था। करीब 3 साल पहले उसकी शादी नया गांव में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पत्नी उसे छोड़कर पीहर चली गई थी। मनीष उसके माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एमबीएस की मॉर्चरी में रखवाया है। फिलहाल फांसी लगाने के कारण सामने नहीं आया है। कुन्हाड़ी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।