शादी के 72 घंटे में बॉयफ्रेंड के साथ फुर्र हो गई नई नवेली दुल्हन

    0
    558

    जयपुर। राजस्थान में लुटेरे दुल्हनों का गिरोह काफी सुर्खियां बटोरा है। प्रदेश से रोजाना लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में उदयपुर जिले से एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। जिले में शादी के महज 72 घंटे बाद नई नवेली दुल्हन घर से भाग गई। लुटेरी दुल्हन 4 लाख रुपये और ज्वेलरी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोपी महिला ने अपनी शादी में प्रेमी को भाई बताकर बुलाया था। उसने युवक को एक होटल में रुकवाया था। घरवालों को जब इस बात की जानकारी मिली, उनके होश उड़ गए।

    पुलिस को बिचौलियों की तलाश
    जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अब 2 बिचौलियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि डांगियों का गुड़ा के रहने वाले मार्बल फैक्ट्री के सुपरवाइजर कमलेश साहू ने 6 फरवरी को पुलिस में केस दर्ज करवाया था। युवक शादी नहीं होने से काफी परेशान था।

    शादी से पहले मांगे तीन लाख रुपए
    कुछ साल पहले युवक को उसके दो परिचित महिलाओं ने मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली युवती पूजा के बारे में बताया था। इसके बाद कमलेश ने पूजा से मुलाकात की। इस दौरान पूजा ने बताया कि उसके पिता का निधन हो गया है। उस पर तीन लाख का कर्ज भी है। अगर वह पैसे चुका देगा तो वह उससे शादी कर लेगी। महिला ने कोर्ट में अपनी शादी भी रजिस्टर्ड करवा ली। शादी के वक्त कमलेशन ने पूजा को 3 लाख कैश और जेवर दिए थे।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here