राजस्थान में मनचलों की खैर नहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

    0
    151

    जयपुर। राजस्थान में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आदेश जारी किया है कि लड़कियों से छेड़छाड़ या छेड़खानी के आदतन आरोपियों को अब राजस्थान में सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़छाड़ करने वालों को राजस्थान में अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। छेड़छाड़ करने वालों के कैरेक्टर सर्टिफिकेट में इसका उल्लेख ​किया जाएगा।

    मनचलों के कैरेक्टर सर्टिफिकेट में लिखा जाएगा ये छेड़छाड़ में शामिल
    सर्टिफिकेट खराब होते ही सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने देर रात कानून व्यवस्था की बैठक में अफसरों को आदतन मनचलों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने बैठक में अफसरों से कहा- महिलाओं और कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराधों को रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। छेड़छाड़ करने वाले मनचलों का रिकॉर्ड रखा जाए।

    अब दिन में नहीं खुलेंगे नाइट क्लब
    जयपुर में अब 12 बजे रात के बाद नाइट क्लब चलाने वालों पर आफत होने वाली है। इसके लिए अब सरकार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं जयपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ का कहना है कि जो भी नाइट क्लब संचालन कर्ता बात नहीं सुनेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं उनकी नाइट क्लब दिन में भी बंद कर दिया जायेगा। मनमानी नहीं चलेगी।