राहुल गांधी ने सदन में किए फ्लाइंग किस के इशारे, महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत

    0
    238

    जयपुर। मणिपुर हिंसा को लेकर लोकसभा में मोदी सरकार पर करारा हमला बोलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक नए विवाद में घिर गए हैं। राहुल गांधी पर सदन में फ्लाइंग किस के इशारे करने के आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप भाजपा की महिला सांसदों और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लगाया है। भाजपा की कई महिला सांसदों ने इस संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से शिकायत भी की है। भाजपा की महिला सांसदों का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण देने के बाद सदन से निकलते समय राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस के इशारे किए। लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, मुझ से पहले जिनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज असभ्यता का परिचय दिया है। उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया।

    मणिपुर खंडित नहीं, देश का हिस्सा हैः स्मृति ईरानी
    स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है। देश का हिस्सा है। आपके सहयोगी दल के नेता ने तमिलनाडु में कहा, भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत है। राहुल गांधी में हिम्मत है, तो डीएमके के अपने साथी का खंडन करके बताएं। कांग्रेस के एक नेता ने कश्मीर में उसका आप खंडन क्यों नहीं करते, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करता है।