गर्मी के तीखे तेवर से पंखे हुए फेल, लू के साथ चल रही धूलभरी आंधी

0
156

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई की गर्मी जैसा अहसास नहीं हो रहा था लेकिन अब अचानक गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में सड़के दिन में सुनसान नजर आने लगी है। नागौर जिला गर्मी के मामले में जोधपुर को भी पीछे छोड़ रहा है। नागौर में तापमान दिन में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है वहीं रात की बात करे तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहता है। कुछ दिन से बीकानेर में लोगों ने एसी बंद कर रखे थे लेकिन रविवार की रात फिर गर्मी ने एसी के स्वीच ऑन करवा दिए हैं।

लू के साथ चल रही धूलभरी आंधी
पिछले 5 दिनो से गर्मी का असर जबरदस्त देखने को मिल रहा है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण कभी दिन में तो कभी रात में बारिश या आंधी चल रही थी जिसके चलते गर्मी का इतना एहसास नहीं हो रहा था। लेकिन जैसे ही बारिश का असर खत्म हुआ वैसे ही गर्मी का प्रचंड रुप देखने को मिल रहा है। जिले भर में दिन में लू के साथ धूलभरी आंधी चल रही है।

पंखे से नही अब कूलर व एसी का उपयोग
बीते कुछ दिन पहले लोगो के द्वारा पंखे का उपयोग किया जा रहा था। लेकिन अब गर्मी बढ़ने से लोगो के द्वारा कूलर व एसी का सहारा लिया जा रहा है क्योंकि गर्मी का असर अब पंखे से नहीं मिट रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना है। आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।