प्रतिष्ठा के चुनाव: राजे और पायलट की जंग

0
1210
Rajasthan by-election

राजस्थान में होने वाले उपचुनावों के लिए अब केवल एक सप्ताह ही बचा है। कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों के प्रमुख नेताओं ने अपने—अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार—प्रसार करना शुरू कर दिया है। उपचुनाव 29 जनवरी को होने हैं। उपचुनावों को इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक सेमीफाइनल माना जा रहा है। लेकिन इससे भी बढ़कर यह उपचुनाव मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और सचिन पायलट के लिए एक प्रतिष्ठा की जंग भी बन गया है। Rajasthan by-election

एक ओर मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उपचुनाव में जीत फिर से अपनी श्रेष्ठता साबित करने में लगी है। व​हीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए यह पहला चुनाव है जो पा​र्टी में उनके पद की प्रतिष्ठा को कायम करेगा। ऐसे में दोनों ही पार्टी और प्रत्याशी दोनों के प्रचार—प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते।

Read More: वीडियो: यह क्या बोल गए सचिन पायलट? कहा- राजस्थान से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा

राजस्थान में अलवर—अजमेर लोकसभा और माडलगढ़ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अजमेर लोकसभा सीट से पिछले कार्यकाल में खुद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद रह चुके हैं। जबकि ​पिछली बार उन्हें सांवरलाल जाट से हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए यहां से जीत हासिल कर उन्हें फिर से अपनी प्रष्ठिता को साबित करना है। यहां से कांग्रेस के रघु शर्मा और भाजपा के रामस्वरूप लांबा में मुकाबला है। Rajasthan by-election

अलवर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से कांग्रेस के करण सिंह यादव और भारतीय जनता पार्टी के जसवन्त सिंह यादव के बीच चुनावी जंग है। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से शक्ति हाडा को बीजेपी प्रत्याशी बनाया गया है। Rajasthan by-election

इस समय कांग्रेस में पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच अंदरूनी कलह भी चल रही है। गहलोत का कद राजस्थान की राजनीति में देखते हुए पायलट इन उपचुनावों में अपना पूरा दमखम लगा देंगे। इसकी वजह है कि पायलट को अब गहलोत का विकल्प माना जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ा जाना है। मुख्यमंत्री इन चुनावों में जीत दर्ज कर विधानसभा चुनावों में एक मनोवैज्ञानिक दवाब विपक्ष पर रखने में कामयाब होंगी। ऐसे में दोनों पार्टियों के लिए यह केवल एक चुनाव नहीं बल्कि प्रतिष्ठा और एक जंग का मैदान बन गया है। Rajasthan by-election

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here