गोगामेड़ी हत्या के इकलौते चश्मदीद अजीत सिंह की मौत, बदमाशों ने मारी थी गोली

    0
    105

    जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के इकलौते चश्मदीद अजीत सिंह की भी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। यह इकलौता चश्मदीद सुखदेव का गार्ड था, जिस समय सुखदेव पर गोलियां बरसाई जा रही थीं, तब गार्ड अजीत ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया था। उनका एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं घटना के 7 दिन बाद अजीत सिंह जिंदगी से जंग हार गए है।

    सुखेदव के चश्मदीद गवाह की मौत
    बता दें कि 5 दिसंबर को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उसके के घर पर गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया था। वहीं उस दौरान सुखदेव के गार्ड अजीत सिंह और बिजनेसमैन नवीन शेखावत भी मौजदू थे जिन्हें गोली लगी थी। सुखदेव और नवीन की उसी दिन मौत हो गई थी। लेकिन अजीत सिंह घायल हो गए थे। हमले के 7वें दिन यानी मंगलवार को अजीत ने दम तोड़ दिया। अजीत सिंह ही सुखदेव हत्याकांड के इकलौते चश्मदीद थे। वो उस समय सुखदेव के साथ ही बैठे थे।