भजनलाल शर्मा बने मुख्यमंत्री, वसुंधरा ने शुरू किया जनता के सामने शपथ का ट्रेंड

    0
    120

    जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। प्रदेश में जनसंघ-बीजेपी के 46 साल के इतिहास में भजनलाल तीसरे सीएम चेहरे हैं। 46 साल में भैरोसिंह शेखावत और वसुंधरा राजे बीजेपी सीएम के दो चेहरे रहे। भैरोंसिंह शेखावत के बाद वसुंधरा राजे 20 साल पार्टी का सीएम चेहरा रहीं। अब भजन लाल को प्रदेश की कमान सौंपी गई है। राजस्थान में शपथ ग्रहण हमेशा से खास रहा है।

    मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के किस्से
    नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान सीएम भी शामिल होते रहे है। प्रदेश में इसकी पुरानी परंपरा रही है। पहले भैरोंसिंह शेखावत कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में जाते थे। 1998 में अशोक गहलोत पहली बार सीएम बने, तब भी भैरोसिंह शेखावत शपथ समारोह में गए थे।

    वसुंधरा ने शुरू किया जनता के सामने शपथ का ट्रेंड
    साल 2003 में जब वसुंधरा राजे पहल बार सीएम बनीं तब अशोक गहलोत उनके शपथ ग्रहण में गए। 2008 में वसुंधरा सरकार चली गई और अशोक गहलोत सीएम बने, तब वसुंधरा राजे उनके शपथ ग्रहण में गईं थी। 2013 में वसुंधरा राजे दूसरी बार सीएम बनीं तब गहलोत ने भी ये परंपरा निभाई। दिसंबर 2013 को वसुंधरा राजे ने दूसरी बार राजस्थान की सीएम की शपथ ली। विधानसभा के बाहर जनपथ पर शपथ ग्रहण समारोह था।