टोंक में मिला 2 मुंह 4 आंख वाला अनोखा सांप, देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी

    0
    1343

    जयपुर। राजस्थान में कई दुर्लभ प्रजाति के जानवर पाए जाते है। दुर्लभ और अनोखे जीव जंतु कभी-कभी अचानक आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई दे जाते हैं, जिन्हे देखने के बाद गज़ब का कौतुहल पनपता है। प्रदेश के टोंक में दुर्लभ प्रजाति का सांप देखने को मिला है। दो मुंह और चार आंख वाले सांप को देखकर हरकोई हैरान है। सीआईएसएफ आरटीसी कैंपस में दो मुंह वाले दुर्लभ सांप की जानकारी लोगों में चर्चा का विषय बन गई। सांप होने की जानकारी पर स्नेक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया है।

    कॉमन सैंड बोआ प्रजाति है सांप
    सर्प विशेषज्ञों के अनुसार यह सांप कॉमन सैंड बोआ प्रजाति का है। इसकी लंबाई करीब 7 इंच है। इस तरह की प्रजाति का सांप बहुत दुर्लभ है। देवली क्षेत्र में पहली बार इस तरह का सांप देखा गया है। इस सांप को सुरक्षित पकड़ कर वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

    वन विभाग को सौंपा गया सांप
    विशेषज्ञ का कहना है कि अनोखे सांप को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद विभाग के अधिकारी इस खास प्रजाति की सांप की जांच करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक यह सांप करीब 6 महीने का है। इसको दो सिर और चार आंखें है। वन विभाग के अधिकारी अब इसे किसी सुरक्षित जगह पर छोड़ देंगे।