भाजपा के सत्ता में रहने तक बना रहेगा SC/ST एक्ट और आरक्षण: अमित शाह

    0
    2694
    SC / ST Act Amit Shah

    राजस्थान समेत तीन राज्यों में वर्ष 2018 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान के अलावा दो राज्य मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ है। इन चुनावों के ठीक बाद अगले चुनाव 2019 में आमचुनाव यानि लोकसभा चुनाव होंगे। देश की राजनीति के लिहाज से अहम इन तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2019 के आमचुनाव से पहले केन्द्रीय सत्ता में आने वाली आगामी सरकार की प्रति जनता का रूख बयां करेंगे। SC / ST Act Amit Shah

    देश में आजादी के बाद से खासतौर पर चुनावों के समय आरक्षण सभी पार्टियां के लिए बड़ा मुद्दा रहा है। कई सरकारें सत्ता में आई और गईं लेकिन आरक्षण कभी कम नहीं हुआ और न ही खत्म करने की कभी कोशिश हुई। बल्कि कुछ और जातियां समय-समय पर शामिल होती रही हैं। जब भी देश में आरक्षण खत्म करने को लेकर अफवाहें चलती है तो पिछड़े समाज के लोगों में एक चिंता सी देखने को मिलती है। हाल ही में फैली ऐसी ही अफवाहें को बेकार बताते हुए केन्द्रीय सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने इस संबंध में बड़ी बात कही है। आइये आपको बताते हैं हाल ही में SC/ST एक्ट और आरक्षण पर भाजपा अध्यक्ष शाह ने क्या कहा.. SC / ST Act Amit Shah

    हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता में हैं। अमित शाह छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ विकास यात्रा में शामिल हुए थे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहेगी, तब तक SC/ST एक्ट और नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था भी लागू रहेगी। SC / ST Act Amit Shah

    Read More: पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी एम्स अस्पताल में भर्ती, सेहत में हो रहा है सुधार

    उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी यह कह कर लोगों को गुमराह करेगी कि राजग सरकार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम तथा समाज के वंचित तबकों के लिए नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण खत्म कर देगी। शाह ने कहा कि चुनावी मौसम जल्द शुरू होने वाला है और कांग्रेस नरेन्द्र मोदी सरकार के बारे में झूठ फैलाने के लिए इस अवसर का इस्तेमाल करेगी। अमित शाह ने कहा, मैं स्पष्ट रूप से यह कहना चाहता हूं कि एससी/एसटी अधिनियम और आरक्षण तब तक लागू रहेगा जब तक भाजपा सरकार सत्ता में रहेगी।

    राहुल गांधी को 4 सालों का हिसाब मांगने वाले को हिसाब देने की जरूरत नहीं SC / ST Act Amit Shah

    राहुल गांधी पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि राहुल हमसे 4 सालों का हिसाब मांग रहे हैं। हमें उनको हिसाब देने की जरूरत नहीं है। हम यह पूछना चाहते हैं कि गांधी परिवार ने इस देश में चार पीढ़ी तक राज किया है, लेकिन इस दौरान देश में विकास क्यों नहीं हुआ? जनता यह जानना चाहती है। SC / ST Act Amit Shah

    उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पर निशाने साधे। शाह ने कहा कि अब कुछ ही दिनों बाद चुनावी मौसम शुरू हो जाएगा और कांग्रेस पार्टी फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में झूठ फैलाने की पूरी कोशिश करेगी। मगर मैं उससे पहले ही यह बता देना चाहता हूं कि भाजपा पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में रहने तक SC/ST एक्ट और नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था यथावत लागू रहेगी। SC / ST Act Amit Shah

    छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 65 सीटों का संकल्प लेकर चल रही है और विजय हासिल करने के बाद एक बार फिर रमन सिंह की सरकार बनेगी।

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री रमन सिंह इनदिनों प्रदेशभर में ‘विकास यात्रा’ कर रहे हैं। भाजपा की छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल से सरकार है, जिसे वह आगामी चुनाव जीतकर आगे भी बरकरार रखना चाहती है। SC / ST Act Amit Shah

    भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग छत्तीसगढ़ में विकास यात्रा का नहीं बल्कि यहां हुए विकास का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां अभूतपूर्व जनसमूह को देखकर लग रहा है कि राज्य में एक बार फिर रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। SC / ST Act Amit Shah

    शाह ने कहा, इस बार केवल विजय मात्र से काम नहीं चलेगा। ऐसी विजय प्राप्त करनी है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को उखाड़कर फेंक देना है। राज्य में 90 में से 65 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर एक बार फिर से सरकार बनानी है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here