फिर उठी सचिन को CM बनाने की मांग, एससी आयोग अध्यक्ष ने गहलोत को दी ये सलाह

    0
    215

    जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा का बड़ा बयान सामने आया है। खिलाड़ीलाल बैरवा का कहना है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह उनके लिए सम्मान की बात हैण् उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए। वहीं प्रदेश में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अब युवा पीढ़ी को मौका देना चाहिए। अब समय आ गया है जब सैकेंड लाइन को आगे लाकर मौका दिया जाना चाहिए।

    सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने में क्या दिक्कत है
    बैरवा ने कहा जब सचिन पायलट मानेसर चले गए थे तब उनसे वादे करके उन्हें वापस लाया गया था। उस समय जो समस्याएं थी वे भी खत्म हो गई हैं। ऐसे में अब जो राजस्थान की स्थिति है उसमें सचिन पायलट को अगर मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो इसमें दिक्कत क्या है। आलाकमान पर उनके फैसले को लेकर दवाब नहीं बनाना चाहिए।

    एक व्यक्ति से सत्ता नहीं आ सकती
    बैरवा ने कहा कि अशोक गहलोत हमारे वरिष्ठ नेता हैं। वे पिछले 40 बरसों से राजनीति कर रहे हैं। 20 सालों से तो वे मुख्यमंत्री सहित बड़े पदों पर रहे हैं। उन्हें अध्यक्ष बनाया जा रहा है तो यह उनके लिए सम्मान की बात है। अब वक्त बदल गया है। पार्टी एक व्यक्ति से सत्ता नहीं आ सकती। खिलाड़ीलाल बैरवा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेले सत्ता लाने में सक्षम नहीं है।