जयपुर ग्रेटर महापौर की प्रबल दावेदार हैं सौम्या गुर्जर, कांग्रेस ने दिव्या सिंह गुर्जर को उतारा

    0
    580

    जयपुर। राजस्थान नगर निगम चुनाव में पार्षद चुनाव के बाद अब शहरी सरकार का मुखिया चुनने की बारी है। 10 नवंबर को जयपुर, कोटा व जोधपुर की छह नगर निगम में मेयर के लिए वोटिंग होने वाली है। जयपुर ग्रेटर और जोधपुर दक्षिण में भाजपा जबकि जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत है। जयपुर हेरिटेज और कोटा दक्षिण में मामला फंसा हुआ है। गुरुवार को मेयर पद के लिए नामांकन पत्र भरे गए।

    वसुंधरा राजे की समर्थक है सौम्या गुर्जर
    जयपुर ग्रेटर नगर निगम की बात करें तो यहां 150 वार्ड हैं। जिनमें भाजपा के 88 व कांग्रेस के 49 व 13 पार्षद अन्य हैं। यहां पर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दोनों ने यहां पर जातिगत कार्ड खोला है। बहुमत के हिसाब से जयपुर ग्रेटर निगम में भाजपा प्रत्याशी का मेयर बनना लगभग तय है। सौम्या गुर्जर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की समर्थक है। इसका भी उनको फायदा मिलेगा।

    सौम्या गुर्जर जयपुर ग्रेटर महापौर की प्रबल दावेदार
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लम्बी मंत्रणा के बाद आखिर भाजपा पार्टी की चुनाव समिति ने डॉ. सौम्या गुर्जर के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। जयपुर ग्रेटर के वार्ड 87 से विजेता रहीं सौम्या गुर्जर इस पद के लिए शुरू से ही प्रबल दावेदार मानी जा रही है। करौली जिला परिषद की पूर्व सदस्य एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ.सौम्या गुर्जर को जयपुर ग्रेटर नगर निगम से महापौर के लिए भाजपा की प्रत्याशी घोषित किए जाने पर करौली वासियों खुशी की लहर छा गई है।

    कांग्रेस ने दिव्या सिंह गुर्जर को उतारा मैदान में
    भाजपा ने जहां सौम्या गुर्जर को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने दिव्या सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब ये तय हो गया है कि इन्हीं दोनों में से किसी एक को जयपुर शहर की नई बनी हेरिटेज नगर निगम की पहली मेयर बनने का गौरव हासिल होगा।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here