शनिवार बना काल : दो अलग अगल हादसों में 5 लोगों की मौत, 33 यात्री घायल

    0
    157

     जयपुर। राजस्थान में दो अलग अलग हादसों में 5 लोगों मौत हो गई है। वहीं 33 लोग घालय हो गए है। एक हादसा प्रदेश के प्रतापगढ़-बांसवाड़ा NH-56 पर हुआ। सांवलिया के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 18 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 41 यात्री सवार थे। यह हादसा शनिवार सुबह 4:30 बजे कचोटियां गांव में हुई। बस में सवार सभी यात्री सुहागपुरा तहसील (प्रतापगढ़) के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सभी यात्री शनिवार सुबह करीब 4 बजे चित्तौड़गढ़ में शनि महाराज और सांवलिया जी के दर्शनों के लिए निकले थे।

    नागौर रोड पर पलटी बस: एक की मौत, 15 यात्री घायल
    वहीं, दूसरा हादसा जोधपुर से नागौर रोड पर हुआ। करवड़ के पास शनिवार सुबह 6 बजे के एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। एक यात्री की मौत हो गई। बस गुजरात के राजकोट से बीकानेर जा रही थी। सभी मदद के लिए चिल्लाने लगे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों ने घायलों को बस से निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को इमरजेंसी खिड़की से बाहर निकलना शुरू किया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एमडीएम हॉस्पिटल लाया गया हैं। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।