5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, 5वीं में 93.83%, 8वीं में 95.59% स्टूडेंट पास

    0
    637

    जयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने बुधवार को कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र जो इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बुधवार को बाड़ेबंदी के बीच रिजल्ट घोषित किया। इसके लिए बीकानेर पंजीयक कार्यालय से एक टीम उदयपुर पहुंची थी। रिजल्ट पहले 11 बजे जारी होना था, जो डेढ़ बजे के करीब घोषित किया गया।

    इतने बच्चे हुए पास
    आठवीं का 95.59% और पांचवीं का 93.83% रिजल्ट रहा है। आठवीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे, जिसमें 94.97% छात्र और 96.30% छात्राएं पास हुईं। 5वीं में 7.6 लाख छात्र और 6.8 लाख छात्राएं परीक्षा में बैठी थी। इसमें कुल 14.53 लाख बच्चे परीक्षा बैठे थे। 93.62% छात्र पास हुए हैं, जबकि 94.06% छात्राएं पास हुईं।

    ऐसा है ग्रेडिंग सिस्टम
    ए ग्रेड 86 से 100%
    बी ग्रेड 71 से 85%
    सी ग्रेड 51 से 70%
    डी ग्रेड 33 से 50%
    ई ग्रेड 0 से 33%

    दो साल बाद एग्जाम
    शिक्षा सत्र 2019-20 व 2020-21 में इन दोनों कक्षा के एग्जाम नहीं हुए थे। सभी स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम दिए ही प्रमोट कर दिया गया। ऐसे में इस बार दो साल बाद एग्जाम हुए। पांचवीं से पहले स्टूडेंट्स ने दूसरी क्लास का एग्जाम दिया था, जबकि आठवीं के स्टूडेंट्स ने पांचवी के बाद सीधे आठवीं बोर्ड का एग्जाम दिया है।

    ऐसे चेक करें रिजल्ट
    — सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    — इसके बाद कक्षा 5वीं या कक्षा 8वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें।
    — अब अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
    — अब आपके सामने परिणाम नजर आएंगा।
    — मार्कशीट डाउनलोड करके इसका प्रिंट कर लें।