
सदगुरू जग्गी वासुदेव के नदी जोड़ो अभियान रैली फॉर रिवर आज भरतपुर से राजस्थान में करेगा, यह राजस्थान सरकार एवं ईशा फाउन्डेशन के द्वारा संयुक्त रूप से जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमे लोगो को नदियों को बचाने का संदेश दिया जायेगा।
राजस्थान में दो दिवसीय कार्यक्रम
नदी जोड़ो अभियान रैली, जो पिछले कई दिन से भारत के एक राज्य से दूसरे राज्य में जा के लोगो को नदियों को बचाने और उनके महत्व के बारे संदेश देते आ रहा है, आज से इस अभियान का राजस्थान का दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ।
पहला दिन आज भरतपुर में ऊंचा नंगला में आयोजित हुआ , कार्यक्रम का दूसरा दिन अभियान के सुत्रधार सदगुरू जग्गी वासुदेव व मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्तिथि में कल 28 सितंबर को जेईसीसी सीतापुरा जयपुर में आयोजित होगा।
राज्य सरकार की MJSA योजना को मिलेगा बल
नदी अभियान रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने जानकारी दी कि, राज्य सरकार ने नदियों को जोड़ने की दिशा में जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने पर बल दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान चल रहा है। जिससे केवल भू-जलस्तर बढ़ा है बल्कि, 88 लाख ग्रामीणों को भी जल उपलब्ध हुई है। जल अभियान से MJSA को भी बल मिलेगा। राठौड़ ने कहा कि 28 सितंबर को जेईसीसी सीतापुरा में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं सतगुरू संबोधित करेंगे।
Read Also- केंद्र की मुहर: द्रव्यवती नदी सहित 8 प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र से मंजूर हुए 1663 करोड़ रुपए
इस अवसर पर द्रव्यवती नदी योजना पर किए जा रहे निर्माण कार्य एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के जल संरक्षण कार्यों का भी अवलोकन होगा। नदी अभियान रैली गुरुवार को ही जयपुर से रवाना होकर अलवर जिले के शाहजहांपुर जाएगी।
सदगुरू जग्गी वासुदेव के नदी जोड़ो अभियान रैली से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल करे 8000980009 पर और अभियान से जुड़े।

