मुख्यमंत्री राजे ने फिर दिया संवेदनशीलता का परिचय, ई-मेल द्वारा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मांगी सहायता

    0
    1189
    vasundhara raje helps pregnant woman

    राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के उत्थान के लिए कई लोक कल्याणकारी योजानाओं और कार्यक्रमों को संचालित किया है। राजस्थान आज देश के प्रमुख राज्यों की श्रेणी में शामिल है और इन्हे मुख्यमंत्री राजे के प्रयास ही कहे जाएंगे जिससे प्रदेश ने वास्तविक विकास किया है। राजस्थान हर श्रेणी में देश के कई राज्यों से वरिष्ठ हो गया है और आने वाले कुछ सालों में राजस्थान को रेगिस्तान के कारण नही यहां के अद्भूत विकास और अकल्पनिय कायाकल्प पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री राजे ने लोक कल्याण के लिए कई योजनाओं को संचालित किया है। राजे का विज़न कतार में बैठे अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। एक संवेदनशील और लीडर की भुमिका में मुख्यमंत्री राजे ने राजस्थान के हर व्यक्ति के लिए काम किया है।

    Also Read: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सहयोग से अब रूपा बनेगी डॉक्टर

    कमजोर माली हालात के कारण निजी अस्पताल में नही करवा सकें ईलाज

    मुख्यमंत्री राजे की संवेदनशीलता का परिचय यहीं से मिलता है। अलवर जिले के तिजारा के गांव लुहादेरा निवासी महिला रीना देवी को समय पूर्व प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन तिजारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। चिकित्सकों ने प्रसूता की स्थिति एवं चिकित्सीय सुविधा की उपलब्धता को देखते हुए प्रसूता को जिला मुख्यालय अलवर रैफर किया। यहां परिजनों ने प्रसूता को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया लेकिन अस्पताल का खर्चा करीब 50000 रुपए था। प्रसूता के परिजनों की कमजोर माली हालात को देखते हुए यह संभव नही हुआ। परिजनों ने हिम्मत नही हार प्रसूता के देवर ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ई-मेल के माध्यम से प्रसूता के ईलाज की गुहार लगाई।

    ई-मेल कर मांगी सहायता, मुख्यमंत्री राजे ने वहन किया पूरा खर्च

    प्रसूता के परिजनों द्वारा किए गए ई-मेल के बाद मुख्यमंत्री राजे ने अपनी संवेदनशीलता दिखाई। मुख्यमंत्री राजे ने त्वरित गति से प्रमुख शासन सचिन स्वास्थ्य विभाग को प्रसूता के मामले से विदित करवाया और मामले में पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के निर्देशों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. अग्रवाल तत्काल संबंधित निजी अस्पताल पहुंचे और प्रसूता के ईलाज में खर्च का संपूर्ण भार वहन करने की सहमति प्रदान की। इस प्रकार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मध्यस्ता से एक प्रसूता के लिए निजी अस्पताल का संपूर्ण 50000 रुपए का खर्च सरकार द्वारा वहन किया गया।

    Also Read: राजस्थान की आफरीन जाएगी विदेश, राज्य सरकार की इस योजना के तहत करेगी अमेरीका में पढ़ाई

    मुख्यमंत्री राजे के लिए प्रदेशवासियों का बढ़ा भरोसा

    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है और एक-एक कदम से मिलकर एक नए राजस्थान का निर्माण किया है। आज हर कोई किसी भी समस्या के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास सीधे पहुंच सकता है। इस संपूर्ण प्रकरण में कहीं न कहीं डिजिटल राजस्थान की झलक भी देखने को मिली। शिक्षित राजस्थान का नया चेहरा सामने आया है जिससे एक नही दो जानों को बचाया गया। वास्तव में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए प्रदेश की जनता का भरोसा ओर प्रगाढ़ हुआ है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here