50 साल तक राजस्थान को पिछड़ा रखा, चुनाव आते ही अब भ्रम फैलाने लगे: मुख्यमंत्री राजे

0
560
Rajasthan Assembly Polls

झुंझुनूं जिले के चुड़ेला में मंडावा के भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार तथा गुढ़ा गौड़जी में उदयपुरवाटी के प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कांग्रेस पर जमकर शब्दों की बरसात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो नेता पूरे पांच साल तक गायब रहे, वे चुनाव सामने आते ही नजर आने लगे हैं। Rajasthan Assembly Polls

इन लोगों ने 50 साल तक राजस्थान को पिछड़ा रखा और जब पांच साल तक उनकी सरकार नहीं रही तो घर जाकर सो गए। न जनता के बीच गए, न विधानसभा में बोले और अब भाजपा सरकार के बारे में भ्रम फैला रहे हैं।

कांग्रेस ने एक परिवार को देवता माना, भाजपा का भगवान ‘जनता’

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगेस ने एक परिवार को ही अपना देवता माना है जबकि भाजपा जनता को ही भगवान मानती है और जनता के बताए रास्ते पर ही चलकर पांच साल तक विकास के काम किए हैं। हमारी सोच हर व्यक्ति की सेवा और हर व्यक्ति के विकास की है। कांग्रेस के 50 साल की तुलना हमारे पांच साल से की जाए तो आज युवा, बुजुर्ग, महिला, किसान, मजदूर, कर्मचारी, सैनिक, व्यापारी से लेकर हमने हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए काम किया है।

Read More: ‘A marriage without groom’ Rajnath Singh mocks Congress in Rajasthan

अब जनता दोबारा मौका क्यों देगी… Rajasthan Assembly Polls

मुख्यमंत्री राजे ने विपक्ष पर टिप्पणी कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने खुद तो कभी जनता की तकलीफें पूछी नहीं और अब वोटों के लिए जनता के बीच जा रहे हैं। यहां उन्हें पता चल रहा है कि जनता भाजपा सरकार की योजनाओं से खुश है। इसीलिए अब कहते फिर रहे हैं कि हमें मौका मिला तो भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। वे यह नहीं जानते कि जब इन्होंने 50 साल तक ही कुछ नहीं किया तो अब जनता दोबारा मौका क्यों देगी। Rajasthan Assembly Polls

महिलाओं को सशक्त बनाया, दुष्कर्मियों को फांसी

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि भाजपा सरकार ने भामाशाह, राजश्री, लैपटॉप, स्कूटी एवं साइकिल वितरण जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। 12 वर्ष तक की बालिकाओं से दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा जैसा सख्त कानून बनाकर महिलाओं को सुरक्षित होने का अहसास कराया है। इस कानून के कारण अब तक 9 लोगों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। Rajasthan Assembly Polls

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here