राजस्थान पुलिस में 15000 सिपाहियों की भर्ती अक्टूबर से..

0
2667
rajasthan police recruitment

राजस्थान सरकार प्रदेश के बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशंसनीय काम कर रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली वर्तमान राजस्थान सरकार अगले 6 माह में करीब 1 लाख से अधिक पदों पर भर्ती करने वाली है। Rajasthan Police Recruitment

राजस्थान राज्य सेवा के 40 से ज्यादा विभागों में रिक्त पदों पर यह भर्तियां की जानी है। वर्तमान में कांस्टेबल के 5 हजार से ज्यादा, सूचना सहायक और संगणक के 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जा रही है। कांस्टेबल भर्ती के लिए इन दिनों प्रदेशभर में विभन्न परीक्षा केन्द्रों पर आॅनलाइन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह परीक्षा करीब 45 दिन चलने वाली है। इसी बीच राजे सरकार ने युवाओं को एक और बड़ी खुशख़बर दी है। Rajasthan Police Recruitment

वसुंधरा राजे सरकार ने पुलिस में 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती को स्वीकृति दे दी है। यानि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अकेले पुलिस विभाग में 20,000 से अधिक पदों पर सिपाहियों की भर्ती हो जाएगी, जिससे प्रदेश के बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध होगा। आइये जानते हैं पुलिस में 15,000 पदों पर भर्ती के बारे में विस्तार से..

Read more: यूपी के उपचुनावों में भाजपा की हार से राजस्थान में वसुंधरा राजे की हार का असर कम होगा

गृह विभाग सिपाही के पदों पर 20,000 युवाओं को अक्टूबर तक देगा नौकरी

राजस्थान पुलिस में 15,000 से अधिक सिपाहियों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिसंबर तक का समय दिया था, लेकिन गृह विभाग भर्ती प्रक्रिया में तेजी दिखाते हुए आगामी अक्टूबर तक पुलिस में 20,000 से अधिक सिपाही पदों पर नौकरी दे देगा। Rajasthan Police Recruitment

पुलिस महकमे ने इस मामलें में तेजी दिखाते हुए 10 दिन पहले घोषित भर्तियों के लिए सात दिन में प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया और तीन दिन में मंजूरी की पत्रावली वित्त विभाग की तरफ मूव कर दी गई है। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सभी पदों पर अक्टूबर तक भर्ती पूरी कर ली जाए, इस तरह की कार्य योजना बनाई गई है। वहीं, 5500 पदों पर भर्ती परीक्षा इन दिनों आयोजित की जा रही है। बता दें, मुख्यमंत्री राजे ने अपने बजट भाषण में ही सभी विभागों से यह भर्तियां आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। Rajasthan Police Recruitment

वर्ष 2018-19 के बजट के दौरान की गई है 15,291 पदों पर कांस्टेबल भर्ती की घोषणा

प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 12 फरवरी, 2018 को वर्ष 2018-19 के लिए बजट पेश करते हुए कांस्टेबल के 6879 पदों पर भर्ती की घोषणा की। इसमें मेवाड़ भील नाम से एक और नई बटालियन के लिए 1161 पद और 5718 कांस्टेबल के रिक्त पद शामिल थे। Rajasthan Police Recruitment

यानि कांस्टेबल के कुल 6879 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन वित्त विधेयक का जबाव देते हुए 6 मार्च को मुख्यमंत्री राजे ने पुलिस में सिपाही के 8412 पदों के लिए भर्ती की और घोषणा कर दी। इस तरह पुलिस में वर्तमान में चल रही करीब 5500 पदों पर भर्ती के अलावा 15,291 पदों पर सिपाहियों की और भर्ती होगी। इसके लिए आगे की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय से 15 हजार 291 पदों की भर्ती का प्रस्ताव मिल गया है, जिसे वित्त विभाग के पास मंजूरी के लिए भिजवाया जा रहा है। Rajasthan Police Recruitment

वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही पुलिस मुख्यालय को भर्ती की स्वीकृति जारी कर भेज दी जाएगी। जिससे जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। राजे सरकार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी देना चाहती है। Rajasthan Police Recruitment

प्रदेश में 6000 सिपाहियों का हैड कांस्टेबल पद पर किया जाएगा प्रमोशन

बड़ी संख्या में कांस्टेबल पदों पर भर्ती की युवाओं को सौगात के साथ ही पहले से कार्यरत पुलिस कांस्टेबलों को सरकार प्रमोशन देने जा रही है। दरअसल, गृह विभाग ने हैड कांस्टेबल के छह हजार नवीन पद बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। अब पुलिस मुख्यालय से जिला एवं विभागवार प्रस्ताव मांगे जाएंगे, जिससे कांस्टेबलों को प्रमोट करके हैड कांस्टेबल पदों को भरा जा सके। प्रदेश में 6 हजार पदों पर प्रमोशन के बाद हैड कांस्टेबल के पद 13446 से बढ़कर 19 हजार से ज्यादा हो जाएंगे।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here