झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की मुख्यमंत्री राजे से मुलाकात

0
907
Draupadi Murmu meet cm Vasundhara Raje

वीरों की भूमि राजस्थान इतिहास का बहुत कुछ अपने में समेटे हुए हैं। राजस्थान के महल, किले, बावड़ियां, कल्चर और खान-पान दुनियाभर के लोगों को अट्रेक्ट करते रहे हैं। यही वजह है कि राजस्थान देश-दुनिया में खासा पसंद किया जाता रहा है। राजस्थान में मेहमानों की खातिरदारी हमेशा से ही शानदार अंदाज में की जाती रही है। Draupadi Murmu meet cm Vasundhara Raje
यहां अतिथि को देवता के समान समझा जाता है। दुनियाभर के लोगों को राजस्थान ‘पधारों म्हारे देश’ मधुर गीत के साथ आमंत्रित करता है। हाल ही में राजस्थान की धरती पर दो बड़े राजकीय मेहमान पधारे। इनका राजस्थान ने दिल खोलकर स्वागत किया। जिसमें एक राष्ट्रपति कोविंद और दूसरी झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू है। Dropti Murmu meet cm Vasundhara Raje 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय राजस्थान दौरे के एक दिन पहले झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू राजधानी जयपुर में थीं। राज्यपाल मुर्मू शनिवार को जयपुर पहुंची थीं। Draupadi Murmu meet cm Vasundhara Raje

Read More: ’राजस्थान आन बान शान री धरती’, हमेशा मेरे दिल के करीब: राष्ट्रपति कोविंद

झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। राज्यपाल मुर्मू की मुख्यमंत्री राजे से यह शिष्टाचार मुलाकात थी। वे प्रदेश में निजी दौरे पर थी। बता दें कि झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू का प्रथम राजस्थान दौरा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राजस्थान दौरे पर आए हैं। राष्ट्रपति का सोमवार शाम वापस मुंबई पहुंचने का कार्यक्रम है।

मुर्मू ने राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह से की शिष्टाचार भेंट

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल कल्याण सिंह से झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की यह शिष्टाचार भेंट थी। रविवार को रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रदेश में पहली बार आगमन पर राजभवन के बैंकवेट हॉल में राज्यपाल कल्याण सिंह ने रात्रि भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति को रात्रि भोज में बादाम सूप के साथ राजस्थानी व्यंजन परोसे गए।

Dropti Murmu meet cm Vasundhara Raje

 

इस मौके पर राष्ट्रपति कोविंद के साथ उनकी धर्मपत्नी सविता कोविंद, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मूू सहित राज्य मंत्री मण्डल के सदस्यगण, मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, राष्ट्रपति भवन, राजभवन व राज्य के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। Draupadi Murmu meet cm Vasundhara Raje

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here