अब समुद्र के पानी से बुझेगी मरूधरा की प्यास, रिंग रोड़ और पेयजल की समस्याओं का होगा समाधान: CM Raje

0
2968
CM Vasundhara raje

शुक्रवार का दिन राजस्थान के लिए सौगातों भरा रहा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश की जनता को 5 सड़क परियोजनाओं का सरप्राइज दिया। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के साथ सूबे की मुखिया ने राजस्थान में 2746 करोड़ की लागत से बनने वाली 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री राजे का दावा हैं कि पिछले 70 सालों में राजस्थान में जितनी लंबी सड़के नही बनी उससे कहीं ज्यादा लंबी सड़के 5 साल के भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनेगी।

रिंग रोड़ और पेयजल की समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश को सड़कों के साथ कई अन्य सौगाते भी दी हैं। राजधानी जयपुर में पिछले 12 साल से अधूरे पड़े रिंग रोड़ प्रोजेक्ट को भी 15 माह में पूरा करने का दावा किया हैं। इसके अलावा प्रदेश में पानी की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री राजे ने समुद्र के पानी को पीने लायक बनाकर मरूधरा की प्यास बुझाने की घोषणा की हैं।

जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का काम इसी वर्ष होगा शुरु

सालासर में हुए कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि हम दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे को एक्सप्रेस-वे के रूप में विकसित करने का काम कर रहे हैं। इस एक्सप्रेस-वे के लिए हरियाणा सरकार ने अलाइनमेंट में मंजूरी दे दी है। इसी वर्ष इसका काम शुरू हो जायेगा। इस पर 18 हजार करोड़ रुपये का व्यय होगा। उन्होंने बताया कि जर्मनी की तर्ज पर बनने वाले इस हाईवे से जयपुर से दिल्ली की दूरी दो घंटे से भी कम समय में तय होगी।

समुद्र के पानी से बुझेगी राजस्थान की प्यास

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राजस्थान में पानी के संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान के साथ-साथ हम ऐसी योजना बना रहे हैं, जिससे समुद्र के पानी को पीने लायक बनाकर राजस्थान की प्यास बुझाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में समय लगेगा लेकिन एक बड़े लक्ष्य का सपना देखकर हम इस योजना पर हम गम्भीरता से काम कर रहे हैं।

राजे के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने सूबे की मुखिया का प्रसंशा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास कर रहा हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री राजे की लीडरशिप में यहां की सरकार जिन नीतियों और विजन के साथ काम कर रही है, उनसे राजस्थान देश के पहले तीन राज्यों में जरूर शामिल होगा।