जब सरकार पानी निशुल्क दे रही हैं तो हम पानी का पैसा क्यों दें, जल माफियां को खत्म करने में साथ दें: मुख्यमंत्री राजे

0
2401

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बता दिया हैं कि चाहे कोई भी हो लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। आपकी जिला आपकी सरकार कार्यक्रम केदौरान मुख्यमंत्री राजे के औचक निरिक्षणों में प्रशासनिक हलकों में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राजे जब अस्पतालों, विद्यालयों और लोगों के बीच पहुंची तो करौली जिले के प्रशासनिक अमलों के हाथ पांव फूल गये। मुख्यमंत्री राजे ने शुक्रवार को जनता के बीच पहुंची तो लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगा दिया। राजे जनता के बीच पहुंची ही थी कि रास्ते में एक सरकारी पानी का टैंकर रास्ते में मिला। इस पर राजे ने लोगों से पूछा की टैंकर वाले पानी के पैसे तो नही ले रहे हैं तो लोगों का जवाब भी स्पष्ट था। मुख्यमंत्री राजे ने एक्शन लेते हुए टैंकर सप्लाई करने वाले को बर्खाश्त कर दिया। राजे ने कहा कि अब इस प्रकार की लापरवाही करने वाले अपना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

रास्त में टैंकर रोककर पूछा, पैसे लेता हैं ?

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जब करौली की जनता के बीच पहुंची तो रास्ते में ही सरकारी पानी का टैंकर मिल गया। मुख्यमंत्री राजे ने स्थानीय लोगों से टैंकर के बारे में पूछा की टैंकर वाले पैसे लेते हैं क्या? तो लोगों का जवाब था कि टैंकर वाले अपनी मन मर्जी से पैसे वसूल रहे हैं यहां प्रति टैंकर करीब 200 से 300 रुपए वसूले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री राजे ने तुरंत जलदाय विभाग के अधिकारियों को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए और टैंकर सप्लायर के लाइसेंस को रद्द कर दिया।

CM Karauli

 

सरकार दे रही हैं पानी फ्री, फिर किस बात का पैसा

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनता से अपील की कि इस प्रकार के सरकारी टैंकरों को पैसा मत दिजिए। सरकार पानी फ्री दे रही हैं इसके लिए कोई चार्ज नही वसूला जा रहा, अगर कोई टैंकर वाला अपनी मर्जी से टैकंर के पैसे वसूलता हैं तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करें और फिर भी अगर सुनवाई नही हो तो राजस्थान सरकार के संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। उन्होने कहा कि मैं दावा करती हुं कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।

जल माफिया को खत्म करना हैं: मुख्यमंत्री राजे

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सरकार जब लोगों को निशुल्क पानी प्रदान कर रही हैं तो फिर जनता टैंकर चालकों को पैसा क्यों दें? राजस्थान सरकार ने जल माफिया को खत्म करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये हैं और आने वाले दिनों में जल माफिया को ख्तम करने के लिए आप सभी की सहायता की आवश्यकता होगी।