
आपका ज़िला आपकी सरकार के कार्यक्रम मे दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सबसे पहले करौली के ज़िला अस्पलात का निरिक्षण किया। यकायक मुख्यमंत्री को सामने देख अस्पताल प्रशासन और अधिकारियों में खलबली मच गई। मुख्यमंत्री राजे ने जब अस्पताल में फैली असुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो बिफर गई और अधिकारियों को जमक कर लताड़ लगाई। राजे ने कहा कि जब जिला अस्पताल की हालत इतनी खस्ता हैं तो बाकि अस्पतालों का क्या हाल हो रहा होगा। मुख्यमंत्री राजे ने अधिकारियों को व्यवस्था सूचारु करने और साफ-सफाई ठीक करने के निर्देश दिए।

गंदगी के मिले ढेर, अव्यवस्थाओं का लगा अंबार
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ज़िला अस्पताल का जब औचक निरिक्षण किया तो हालात बद्तर नज़र आए। अव्यवस्थाओं के कच्चे धागें में पिरोए अस्पताल की गांठें खुली तो अधिकारियों को भी पोल खुलती नज़र आई। मुख्यमंत्री राजे को अस्पताल परिसर में गंदगी के ढेर मिले तो अव्यवस्थाओं के अंबार लगे नजर आए। इससे नाराज मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कलक्टर और अधिकारियों को तुरंत व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री राजे ने ज़िला अस्पताल के लेबर रूम, प्रसूति वार्ड और ऑपरेशन थियेटर में जाकर व्यवस्थाओं की जांच की। मुख्यमंत्री राजे ने अस्पताल प्रशासन को तलाड़ लगाते हुए कहा कि जितन जल्द हो व्यवस्था सुधारें।

प्रसूता की गोद में देखी बच्ची तो दिया शगुन
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जब अस्पताल का दौरा किया तो लेबर रूम में गई। लेबर रुम की व्यवस्थाओं को देखकर राजे काफी नाराज़ दिखी और साफ-सफाई करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री राजे ने अस्पलात के प्रसूति वार्ड में मैंगरी गांव की विपिन देवी की गोद में नवजात को देखा तो पूछा कि लड़का हैं या लड़की। विपिन देवी ने बताया कि लड़की हैं तो मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि लक्ष्मी जन्मी हैं शगुन तो बनता हैं और उन्होने बच्ची के हाथ में शगुन दिया।

