राजस्थान में 5 करोड़ 29 लाख वोर्टस चुनेंगे सरकार, क्या बदल देंगे चुनाव का गुणा गणित

    0
    178

    जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य के सभी 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरुष और 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता हैं। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार पुरुष और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थे। पांच साल में प्रदेश में करीब 51 लाख 42 हजार मतदाता बढ़े हैं।

    22 लाख से ज्यादा नए मतदाता पहली बार देंगे वोट
    निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 नए मतदाता इस चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। थर्ड जेंडर के 624 मतदाता पंजीकृत हैं। 2018 के आम विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थे।

    सबसे अधिक और कम मतदाता इन विधानसभा क्षेत्रों में
    सबसे ज्यादा झोटवाड़ा विधानभा क्षेत्र में 4,28,067, बगरू में 3,52,418, सांगानेर में 3,50,032, विद्याधरनगर में 3,41,649, लूणी में 3,34,621, बाली में 3,32,730, सांचोर में 3,15,259 मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम मतदाता किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 1,92,641 मतदाता, जोधपुर में 1,99,577, बसेड़ी में 2,02,944, अजमेर उत्तर में 2,09,560, सांगोद में 2,09,869 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं सबसे अधिक 2,05,673 महिला मतदाता झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में, बगरू में 1,67,686, सांगानेर में 1,66,920, विद्याधर नगर में 1,63,951, बाली में 1,59,369, लूणी में 1,58,950 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम 91,896 महिला मतदाता किशनपोल में, 92,513 बसेड़ी में, 98,830 जोधपुर में, 99,039 राजाखेड़ा में, 1,00,862 महिला मतदाता पीपल्दा में पंजीकृत हैं।