जानिए हिमाचल और गुजरात की जीत के बाद क्या कहा वसुंधरा राजे ने

0
7339
vasundhara raje pm modi gujarat win

गुजरात और हिमाचल चुनावों में एक तरफा जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी काफी खुश और संतुष्ठ है। हालांकि चुनाव गुजरात और हिमाचल में थे लेकिन पूरे देश की निगाहे यहां चल रही राजनीति पर थीं। दोनों राज्यों में कमल खिलने के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित सभी बीजेपी शासित प्रदेशों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को बधाई प्रेसित की है। vasundhara raje pm modi gujarat win

स्मृति ईरानी या कोई और? कौन हो सकते हैं हिमाचल और गुजरात के नए मुख्यमंत्री..?

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर समस्त भाजपा परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ‘यह जीत हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के करिश्माई नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाहजी के संगठन कौशल की जीत है।’ साथ ही उन्होंने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी राजस्थान की मरू​भूमि में भी कमल खिलने का भरोसा जताया है। vasundhara raje pm modi gujarat win

vasundhara raje pm modi gujarat win

आपको बता दें कि सोमवार को गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। गुजरात में कुल 182 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर कब्जा जमाते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। यहां 80 सीटें कांग्रेस और 3 सीटें निर्दलीय के पक्ष में आई हैं। गुजरात में जल्दी ही नए मुख्यमंत्री की घोषणा होगी। भाजपा के विजय रूपाणी यहां अभी तक मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत हैं। vasundhara raje pm modi gujarat win

बात करें हिमाचल की तो यहां के नतीजे गुजरात की तुलना में और भी बेहतर हैं। यहां कुल 68 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 44 सीटों पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस को 21 और अन्य को 3 सीटों की जीत से संतोष करना पड़ा है। इससे पहले यहां कांग्रेस के वीरभद्र सिंह की सरकार थी। प्रेम कुमार धूमल यहां से मुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि उन्हें सुजानपुर विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। vasundhara raje pm modi gujarat win

vasundhara raje pm modi gujarat winगुजरात और हिमाचल चुनावों का सीधा असर राजस्थान की राजनीति और आगामी उपचुनावों व अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा। पिछले बार की तरह इस बार भी राजस्थान में पार्टी की बागड़ौर वर्तमान मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के हाथों में होगी। vasundhara raje pm modi gujarat win

अगले महीने अलवर—अजमेर लोकसभा सहित मांड़लगढ़—भीलवाड़ा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। यह तीनों सीटें बीजेपी के प्रत्याशियों के पक्ष में रही हैं जिनके फिर से भाजपा के खेमे में आने की पूरी उम्मीद है। नवम्बर, 2018 में 200 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में भाजपा फिर चुनावी दंगल में उतरेगी और यहां भी सफलता हासिल करने की शत प्रतिशत उम्मीद करना बेमानी न होगा। vasundhara raje pm modi gujarat win

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here