स्मृति ईरानी या कोई और? कौन हो सकते हैं हिमाचल और गुजरात के नए मुख्यमंत्री..? Next CM of Gujarat & Himachal

    0
    4356
    Next CM of Gujarat & Himachal

    हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। हिमाचल और गुजरात दोनों ही राज्यों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। गुजरात विधानसभा की कुल 182 सीटों में से भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली है, हालांकि भाजपा शतक बनाने से चूक गई। साथ ही हिमाचल प्रदेश में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की कुल 68 में से 44 पर जीत दर्ज की है। दोनों राज्यों में मिले स्पष्ट बहुमत के बाद अब गुजरात और हिमाचल में भाजपा की सरकार होगी। गुजरात में पहले से ही भाजपा सत्ता में थी, लेकिन हिमाचल में इससे पहले कांग्रेस सरकार सत्ता में थीं। दोनों राज्यों में सरकार बनने के बाद भाजपा की देश में कुल 19 राज्यों में सरकार हो गई है। विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। आइये जानते हैं हिमाचल और गुजरात के नए मुख्यमंत्री कौन हो सकते हैं… Next CM of Gujarat & Himachal

    Read more: इसलिए बदली-बदली नज़र आ रही हैं वसुंधरा राजे..

    गुजरात में इनको मिल सकती है सीएम पद की कमान

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा लगातार 5वीं बार सरकार बनाने जा रही है। गुजरात में पिछले 22 वर्षों से भाजपा का शासन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी खुद यहां से लगातार 4 बार मुख्यमंत्री रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पार्टी ने आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन पाटीदार समाज की आरक्षण मांग को लेकर आंदोलन सहित कुछ अन्य मामलों को वे संभाल नहीं सकीं और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विजय रूपाणी को गुजरात सीएम की जिम्मेदारी दी थी। पार्टी के गुजरात में थोड़े कमजोर प्रदर्शन की वजह से इस बार सीएम पद के उम्मीदवार में बदलाव होना संभव है। रूपाणी का कार्यकाल ज्यादा प्रभावी नहीं रहा है इसके कारण भी बीजेपी को थोड़ी कम सीटें मिली हैं। Next CM of Gujarat & Himachal

    हालांकि, सीएम पद के लिए गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नाम सबसे आगे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर रूपाणी के प्रतिद्वंद्वियों में वर्तमान उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला का नाम भी लिया जा रहा है। पार्टी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  या फिर कोई अनजाना चेहरा भी मुख्यमंत्री के रूप ला सकती है, जिस पर किसी को अचरज नहीं होना चाहिए। Next CM of Gujarat & Himachal

    हिमाचल में प्रेम कुमार धूमल के हारने के बाद ये बन सकते हैं मुख्यमंत्री

    पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की है। भाजपा को यहां विधानसभा की 44 सीटों पर जीत मिलीं है, वहीं सत्ताधारी कांग्रेस सिर्फ 21 सीटों पर सिमटकर रह गई। भाजपा ने यहां सत्ता में वापसी की है। लेकिन भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद अब पार्टी को नए चेहरे की तलाश होगी। धूमल के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री रवींद्र सिंह रवि, गुलाब सिंह ठाकुर (धूमल के समधी), इंदू गोस्वामी और रणधीर शर्मा भी जीत नहीं पाए। ऐसे में पार्टी के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं।

    पार्टी वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर को जिम्मेदारी दे सकती है। जयराम ठाकुर सीएम पद की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की दावेदारी भी स्वाभाविक है, लेकिन चर्चा यह भी है कि हरियाणा की तर्ज पर बीजेपी यहां बैकडोर से अजय जम्वाल पर दांव खेल सकती है। जम्वाल संघ से जुड़े रहे हैं और फिलहाल नॉर्थईस्ट में पार्टी संगठन का काम संभाल रहे हैं।

    ये तय करेंगे गुजरात और हिमाचल प्रदेश के नए सीएम का नाम

    जानकारी के मुताबिक सीएम उम्मीदवारों के नाम के लिए पार्टी संसदीय दल ने दोनों राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम तय कर दिए हैं। गुजरात के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे नाम तय करेंगे। हिमाचल प्रदेश के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नाम तय करेंगे। ये केंद्रीय नेता दोनों राज्यों में नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। विधायकों से रायशुमारी कर अगले दोनों राज्यों में अगले मुख्यमंत्रियों का नाम तय करेंगे। Next CM of Gujarat & Himachal

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here