भारतीय चुनाव आयोग ने जारी की रजिस्टर्ड राजनीतिक पार्टियों की लिस्ट, राजस्थान में पांच नए दलों का उदय

0
2054
Rajasthan Assembly election 2018
Rajasthan Assembly election 2018

देश में वर्ष 2018 के अंत तक 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन तीन राज्यों में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल है। इसके बाद सीधा 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। यानि आम चुनाव से पहले होने वाले ये आखिरी विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में राजनीतिक रूप से कई मायनों में वर्ष 2018 महत्वपूर्ण है। चुनावों की नजदीकी के साथ ही नए राजनीतिक दलों का उदय होने लगा है। Rajasthan Assembly election 2018

जानकारी के मुताबिक, भारत चुनाव आयोग में पिछले 45 दिनों में ही 22 से भी ज्यादा नई राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इन 22 नए राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा पांच राजनीतिक पार्टी राजस्थान से रजिस्टर्ड करवायी गयी हैं। हालांकि राजस्थान में आजादी के बाद से कभी भी क्षेत्रीय दलों को बड़ी सफलता नहीं मिली है। यहां भाजपा और कांग्रेस ही प्रमुख राजनीतिक दल हैं। अन्य दल यहां विधानसभा चुनाव में चार-पांच सीटों से ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

पांच पार्टियों के साथ राजस्थान पहले नंबर पर, यूपी का चार दलों के साथ दूसरा स्थान Rajasthan Assembly election 2018

भारत निर्वाचन आयोग ने जिन 22 राजनीतिक दलों को मान्यता दी है, उनमें राजस्थान पांच नई पार्टियों के रजिस्ट्रेशन के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश भी चार दलों के साथ दूसरे स्थान पर है। हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले 20 जून से 3 अगस्त तक करीब 44 दिन में 22 नई पार्टियों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी सूची सार्वजनिक कर दी है। इसमें राजस्थान की पंच पार्टी और अभिनव राजस्थान पार्टी का नाम शामिल है। आयोग की ओर से जारी सूची में उन तीन पार्टियों भारत वाहिनी पार्टी, सर्व शक्ति दल और भारतीय जन सत्ता दल का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें इसी अवधि में रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुआ है।

Read More: ‘Shahdat Ko Salaam’: An initiative to Salute Martyrdom by Rajasthan Government; Know More

चुनाव आयोग की ओर से जारी नई पार्टी रजिस्ट्रेशन लिस्ट के मुताबिक, सबसे अधिक राजस्थान से पांच, उत्तर प्रदेश से चार, तमिलनाडु एवं नई दिल्ली से तीन-तीन और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, कर्नाटक, मिजोरम, बिहार एवं महाराष्ट्र से एक-एक पार्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कई और राजनीतिक दलों ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया हुआ है। इसको लेकर आयोग ने आपत्तियां मांगी हैं। गौरतलब है कि इन 22 नई पार्टियों को मिलाकर देश में अब तक कुल 2091 राजनीतिक दलों का पंजीयन हो चुका है। Rajasthan Assembly election 2018

नई रजिस्टर्ड पार्टियों में से कइयों के नाम बड़े ही रोचक

भारत निर्वाचन आयोग से रजिस्टर्ड 22 नई पार्टियों में कइयों के नाम बड़े ही रोचक है। उत्तर प्रदेश के एक नए राजनीतिक दल का नाम भारतीय अनारक्षित पार्टी के नाम से रजिस्टर्ड हुआ है। इसी तरह राजस्थान से पंच पार्टी, उत्तर प्रदेश से आदर्श संग्राम पार्टी, न्यू मदरलैंड पार्टी, मजदूर-किरायेदार विकास पार्टी, विकासशील इंसान और माई इंडिया पार्टी जैसे नाम से पार्टियों का रजिस्ट्रेशन आयोग में करवाया गया है। Rajasthan Assembly election 2018

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here