महिला पर बिगड़ी इंस्पेक्टर की नीयत, वीडियो कॉल कर की गंदी डिमांड

    0
    385

    जयपुर। राजस्थान की पुलिस एक बार शर्मसार हो गई है। भीलावाड़ा जिले में एक पुलिस इंस्पेक्टर की नीयत महिला पर बिगड़ गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने महिला पर हम बिस्तर होने का दबाव डाला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने इंस्पेक्टर पर वीडियो काॅल कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महेन्द्र सिंह के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट व आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

    वीडियो कॉल कर कहा हम बिस्तर होने के लिये
    पीड़िता ने बताया कि मना करने के बाद भी सीआई लगातार वीडियो कॉल पर हम बिस्तर का दबाव बना रहा था। वह मना करने पर भी नहीं माना। उल्टे बदले की धमकी देते कि बात नहीं मानी तो जेल में डलवा देगा।

    पीड़िता के बेटे को देकर गया था नंबर
    सुभाष नगर थानाप्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि शहर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने उसके खिलाफ दिसंबर में एक मामला दर्ज करवाया था। इसकी जांच महिला अपराध सेल की ओर से की जा रही है। इसी मामले को लेकर 21 दिसंबर 2021 को महिला सेल में तैनात सीआई महेंद्र सिंह शेखावत जांच करने के लिए घर आया था। महेंद्र सिंह अपना मोबाइल नंबर पीड़िता के बेटे को देकर गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद से सीआई उस पर गंदी नजर रख रहा है। वह उसे इस मामले में बचाने के लिए हम बिस्तर होने की डिमांड कर रहा है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here