अब हिंदी का सबसे पॉपुलर शब्द पब्लिश करेगी ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी

    0
    677
    Oxford Dictionaries

    दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित शब्दकोश ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ‘साल का सबसे लोकप्रिय हिंदी शब्द’घोषित करेगी। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार ऐसा कुछ करने जा रही है। वर्ष 2017 के लिए इस शब्द का चयन किया जाएगा और इस शब्द को कई मानकों पर खरा उतरने की कसौटी से होकर गुजरना होगा। यह हिंदी शब्द कोई ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति का स्वरूप होगा जिसे इस साल लोगों के बीच बहुत पसंद किया गया हो। चयनित शब्द को सालभर के मनोभाव, लोकाचार एवं मानसिक व्यस्ताताओं को दर्शाने वाला होना चाहिए। यह आवश्यक नहीं कि यह कोई नया शब्द हो लेकिन इस शब्द का साल 2017 से किसी न किसी तरह मजबूत संबंध होना चाहिए। इस शब्द की घोषणा अगले साल जनवरी, 2018 में होगी।

    Read More: http://rajasthantruths.com/padmavati-controversy-chittorgarh-fort/

    ‘साल का सबसे लोकप्रिय हिंदी शब्द’ का चयन करने वाली समिति में ऑक्सफोर्ड यूनिर्विसटी प्रेस इंडिया की वरिष्ठ संपादकीय प्रबंधक मलिका घोष, भारतीय भाषा विशेषज्ञ कृतिका अग्रवाल, लेखक-प्रकाशक नमिता गोखले, रांची विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पूनम निगम सहाय और पत्रकार सौरभ द्विवेदी शामिल हैं। आम लोगों से सुझाव लेने के बाद इस शब्द का चयन ऑक्सफोर्ड यूनिर्विसटी प्रेस के हिंदी शब्दकोश दल द्वारा किया जाएगा। साथ ही एक भाषा विशेषओं की समिति भी इस काम में मदद करेगी।

    Oxford Dictionaries

    ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने देशभर के हिंदी बोलने वालों से इस शब्द के चयन में मदद करने का आह्वान किया है। इसके लिए प्रविष्टियां 29 नवंबर से पहले भेजी जा सकती हैं।

     

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here