एनटीए ने जारी किया नीट परीक्षा का शेड्यूल, जल्द ही शुरू होंगे आवेदन

    0
    479

    जयपुर। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) ने 2023 एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एनटीए ने वर्ष 2023-24 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल होने वाले जेईई, नीट, सीयूईटी 2023 सहित विभिन्न परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी हैं। आधिकारीक वेबसाइट nta.ac.in पर मौजूद ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, NEET एग्जाम 7 मई, 2023 को होगा। नीट एग्जाम का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन प्रॉसेस 01 फरवरी 2023 से शुरू हो सकता है।

    जेईई मेन 2023
    एनटीए द्वारा जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जेईई मेन 2023 (JEE Main 2023 Exam Date) के पहले सत्र का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी 2023 को किया जाएगा। वहीं दूसरे सत्र की बात करें तो इसका 06, 08, 10, 11, 12 अप्रैल 2023 को आयोजन होगा। परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार देश के 645 मेडिकल, 318 डेंटल, 914 आयुष और 47 बीवीएससी और एएच कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे। एनटीए परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जल्द ही जारी करेगा।

    नीट यूजी 2023 की 7 मई को होगी परीक्षा
    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2023 (NEET UG Exam Date 2023) का आयोजन 7 मई 2023 को होगा। संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी 2023 (CUET 2023 Exam Date), 21 मई से 31 मई 2023 तक होगी। इसके अलावा ICAR AIEEA 2023 की परीक्षा 26, 27, 28, 29 अप्रैल तक चलेगी।