NIFT में असिस्टेंट प्रोफेसर के 190 पदों पर निकली भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

    0
    448

    जयपुर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन आने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में बंपर भर्ती निकली है। NIFT के देशभर के कैम्पस के लिए 190 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    वैकेंसी डिटेल
    कुल पदों की संख्य : 190 पद
    अनारक्षित के लिए : 77 पद
    ओबीसी के लिए : 53 पद
    एससी के लिए : 27 पद
    ईडब्ल्यूएस के लिए : 19 पद

    आयु सीमा
    उम्मीदवारों की आयु 31 जनवरी 2022 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

    योग्यता
    उम्मीदवारों को भर्ती से सम्बन्धित विषय/क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही सम्बन्धित विषय की टीचिंग या इंडस्ट्री का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है। हालांकि, पीएचडी किए उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव मांगा गया है।