मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला विधानसभा चुनाव

0
1901
Assembly elections

हाल ही में आए परिणाम के अनुसार भाजपा सरकार को राजस्थान उपचुनावों की तीनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही बाहरी पार्टियों में यह सुगबूगाहट शुरू हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी मौजूदा मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का विकल्प तलाश रही है। यानि आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों में कोई नया चेहरा मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया जाएगा। लेकिन यह सब बेसिर पैर की अफवाह है बस और कुछ नहीं। अगला विधानसभा चुनाव वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और राजे ही मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा का चेहरा बनेंगी। Assembly elections

इस बात की पुष्टि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी की है। मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि ‘चुनाव में हार-जीत के दो पहलू होते हैं। उपचुनावों की तीनों सीटों के परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आए हैं। हम उसका पूरा चिंतन और मनन कर रहे हैं। जो भी कमिया निकलेंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा और जनता का विश्वास जीता जाएगा। अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।’ Assembly elections

Read More: राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजे-सरकार के कामों की तारीफ की

अशोक परनामी ने अगामी विधानसभा चुनावों में अपने मिशन 160 को पूर्ण करने का विश्वास जताया है। साथ ही कहा है कि लोकसभा चुनावों में फिर से मिशन 25 को भी पूरा करेंगे। Assembly elections

भाजपा की अगली रणनीति के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि ‘जब हमारी पार्टी की जीत होती है, तब भी हम समीक्षा करते हैं और हार होती है तब भी समीक्षा की जाती है। भाजपा संगठन पहले भी मजबूत था और अभी भी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब तक कड़ी मेहनत कर विधानसभा में 163 और लोकसभा में 25 सीटें दिलवाईं। साथ ही नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद पंचायतों के चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली। आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता फिर से भाजपा को जीत दिलाएंगे।’ Assembly elections

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here