फोर्ड ईकोस्पोर्ट का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च, कीमत 7.31 लाख से शुरू

    0
    725
    new ford ecosport facelift

    फोर्ड ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट का फेसलिफ्ट वर्जन प्रदेश सहित देश में लॉन्च कर दिया है। ईकोस्पोर्ट का शुरूआती दाम 7.31 लाख रूपए है जो पेट्रोल का वेरिएंट है। डीज़ल मॉडल के बेस वेरिएंट की कीमत 8.01 लाख रूपए से शुरू है। दोनों कीमतें एक्सशोरूम के अनुसार है। इस नए वेरिएंट को यूएस में पिछले साल नवंबर महीने में ही उतारा गया था। ईकोस्पोर्ट के कुल 10 वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं जिनमें 5 पेट्रोल व 5 डीज़ल मॉडल हैं। सब 4—मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी केटेगिरी में ईकोस्पोर्ट का मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा, होंडा ड्ब्ल्यूआर—वी, टाटा नैक्सन और टीयूवी—300 से है।

    new ford ecosport facelift

     

    हालांकि डिजाइन में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलता है लेकिन नई ग्रिल, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, नए फोग लैंप्स थोड़ी बहुत फ्रेशनेस जरूर देते हैं। केबिन में सबसे ज्यादा बदलाव हुए हैं। यहां नया 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है जो एपल कारप्ले व एनरॉयड आॅटो कनेटिक्वटी के साथ है। यह टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम केवल ट्रेंड व ट्रेंड प्लस वेरिएंट में ही आएगा, जबकि टॉप वेरिएंट में टायटेनियम व टायटेनियम प्लस में 8 इंच की टचस्क्रीन मिलेगी जो सेगमेंट में पहली बार है। बेस वेरिएंट में सामान्य इंफोटेन्मेंट सिस्टम लगा है।

     

    इसके अलावा, सेंट्रल कंसोल थोड़ा फ्रेश है जबकि फ्रंट सीटें पहले से बड़ी, आरामदायक और नए डिजाइन के साथ है। टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम भी इस बार दिया गया है।

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट को इस बार नए इंजन के साथ पेश किया गया है। इसमें इस बार 1.5 लीटर का 3 सिलैंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैनुअल (MT) व 6 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स (AT) विकल्प के साथ है। यह इंजन 123पीएस की पावर के साथ 150एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीज़ल मॉडल में 1.5 लीटर का टीडीसीआई इंजन लगा है जो 100पीएस (PS) की पावर के साथ 205एनएम (Nm) का टॉर्क जनरेट करेगा। केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प यहां मिलेगा। माइलेज पर ध्यान दें ​तो ईकोस्पोर्ट का डीज़ल मॉडल 23 किमी प्रति लीटर (kmpl) और पेट्रोल मॉडल का मैनुअल वेरिएंट 17 किमी प्रति लीटर व आॅटोमैटिक वेरिएंट 14.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा।

    फोर्ड ईकोस्पोर्ट की एक्सशोरूम कीमत इस प्रकार है :-

    वेरिएंट                                                पेट्रोल (दाम)                                  डीज़ल (दाम)

    एम्बियंट                                              7.31 लाख रूपए                           8.01 लाख रूपए

    ट्रेंड                                                   8.04 लाख रूपए                           8.71 लाख रूपए

    ट्रेंड प्लस                                             9.34 लाख रूपए                           9.10 लाख रूपए

    टाय​टेनियम                                           9.17 लाख रूपए                           9.85 लाख रूपए

    टायटेनियम प्लस                                   10.99 लाख रूपए                          10.67 लाख रूपए

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here