राजस्थान में नमाजियों का तालिबानी अंदाज, की दनादन फायरिंग, वीडिया हुआ वायरल

0
192

जयपुर। प्रदेश के कोटा जिले के सांगोद कस्बे में ईद की नमाज के दौरान कुछ नमाजियों द्वारा बैखोफ होकर ईदगाह के भीतर हवाई फायरिंग की गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सांगोद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इसमें एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं कुछ अज्ञात युवक भी शामिल है। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इस क्षेत्र की वर्षों से परंपरा रही है।

बेखौफ नमाजी और दनादन फायरिंग
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो सांगोद के एक ईदगाह स्थल का बताया जा रहा है। वीडियो में नमाज के लिए उपस्थित हुए लोगों में से कुछ फायरिंग करते दिख रहे हैं। ये हवाई फायरिंग उस समय हुई जब माइक पर संबोधन हो रहा था। इस सम्बंध में डीएसपी रामेश्वर परिहार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक नामजद है, जबकि एक-दो अज्ञात हैं। हथियार के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विशेष समुदाय का कहना -यह हमारी परंपरा
इस मामले को लेक वक्फ कमेटी तहसील सदर मिर्ज़ा मुश्ताक़ अहमद ने बताया की ईद की नमाज़ के बाद ईदगाह में यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है। जिसके अनुसार लाइसेंस की बंदूक़ में बारूद भरकर आकाश में चलाने की परम्परा है। जिसके धमाके की आवाज सुनकार महिलाओं को पता चल जाता है कि ईदगाह में नमाज अदा हो चुकी।